हर घर तिरंगा अभियान के तहत रेवाड़ी जिले में लगभग 2 लाख 23 हजार घरों पर लगाया जाएगा तिरंगा

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि इस उत्सव को मनाने के लिए देशभक्ति का एक माहौल तैयार किया जा रहा है। आजादी के इस जश्न में आम लोगों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव ...

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि इस उत्सव को मनाने के लिए देशभक्ति का एक माहौल तैयार किया जा रहा है। आजादी के इस जश्न में आम लोगों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सभी लोग 13 से 15 अगस्त तक हर-घर तिरंगा लगाएं। इस कार्य में सभी विभागों व आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चत करने के लिए जागरूकता के लिए गतिविधियों को बढ़ाया जा रहा है और अधिक से अधिक लोगों को तिरंगा झंडा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकारी भवनों, औद्योगिक इकाइयों, पंचायत भवन, सामुदायिक केन्द्रों, अस्पतालों, सामाजिक धार्मिक व राजनैतिक संगठनों के भवनों पर भी तिरंगा झण्डा लगाया जाएगा।

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए जागरूकता गतिविधियों पर बल दें और जो भी गतिविधियां आयोजित की जाएं उन्हें सरकार के पोर्टल पर अपलोड करते रहें। उन्होंने कहा कि बच्चों से रंगोली, पेंटिग, स्लोगन, पोस्टर की तैयारी भी करवाएं और इन्हें सभी विभागों में शेयर करते रहें ताकि अन्य विभाग भी अपनी जागरूकता गतिविधियों में शामिल कर सकें।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि राष्ट्रध्वज हमारे देश के गौरव व सम्मान का प्रतीक है जो हमारे देश की स्वतंत्रता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रप्रेम की भावना हमारे राष्ट्र ध्वज तिरंगें में पूर्ण रूप से समाहित हैं। डीसी ने कहा कि तिरंगा देश की अखंडता और लोगों में देशभक्ति की भावना को प्रेरित करता है, ऐसे में जरूरी है कि तिरंगे को लेकर निर्धारित नियमों व प्रावधानों का ध्यान रखते हुए सम्मान पूर्वक व गरिमा पूर्ण ढंग से इसका इस्तेमाल किया जाए।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author