मधुमक्खी पालन करके किसान कमाएं अच्छा मुनाफा: डीसी

डीसी गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि क्षेत्र का विकास होने के साथ-साथ रोजगार के अवसर सृजित करने व किसानों को अच्छी आमदनी हो इसके लिए सरकार द्वारा राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन शुरू किया गया है, ...

डीसी गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि क्षेत्र का विकास होने के साथ-साथ रोजगार के अवसर सृजित करने व किसानों को अच्छी आमदनी हो इसके लिए सरकार द्वारा राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत ‘मीठी क्रांति’ का लक्ष्य हासिल करना है। एनबीएचएम का मुख्य उद्देश्य कृषि और गैर कृषि परिवारों के लिए आय व रोजगार के अवसर सृजित करना है।

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

उन्होंने बताया कि मधुमक्खी पालन को आजीविका स्रोत के रूप में लोकप्रिय बनाना व कृषकों की आय में वृद्धि करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। हरियाणा सरकार की ओर से राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन के तहत आवेदकों को मधुमक्खी कालोनियों, मधुमक्खी के बक्सों, मधुमक्खी पालन उपकरण व प्रशिक्षण के लिए एकीकृत बागवानी मिशन के तहत लाभान्वित किया जा रहा है, जिसक लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2022 है।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

योजना के लाभ के लिए संपर्क नंबर जारी :
योजना का लाभ उठाने के लिए टोल फ्री नंबर 18001802021 पर व उद्यान विभाग हरियाणा सेक्टर-21 पंचकूला के दूरभाष नंबर 0172-2582322 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इच्छुक व्यक्ति जिला उद्यान अधिकारी या उप-निदेशक उद्यान एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र, रामनगर कुरुक्षेत्र से भी संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि एनबीएचएम का मुख्य उद्देश्य कृषि और गैर कृषि परिवारों के लिए आमदनी और रोजगार संवर्धन के उद्देश्य से मधुमक्खी पालन उद्योग के समग्र विकास को प्रोत्साहन देना है।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author