पतंग विक्रेताओं की दुकान पर सीएम फ्लाइंग की रेड, काटा चालान

हरियाणा के रेवाड़ी में तीज के त्योहार पर होने वाली पतंगबाजी से पहले चाइनिज मांझे पर लगी रोक के बाद सीएम फ्लाइंग और नगर परिषद की टीम ने सोमवार को काफी जगह छापेमारी की। इस दौरान करीब 4 दुकानदारों के ...

हरियाणा के रेवाड़ी में तीज के त्योहार पर होने वाली पतंगबाजी से पहले चाइनिज मांझे पर लगी रोक के बाद सीएम फ्लाइंग और नगर परिषद की टीम ने सोमवार को काफी जगह छापेमारी की। इस दौरान करीब 4 दुकानदारों के यहां सिंगल यूज प्लास्टिक बैन होने के बावजूद बड़ी संख्या में पॉलीथिन पाए जाने पर 60 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं चाइनिज मांझे की भी जांच की गई।

 

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

दरअसल, एक दिन पहले ही जिलाधीश अशोक कुमार गर्ग ने रेवाड़ी में चाइनिज मांझे की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाते हुए धारा 144 लागू करते हुए अधिकारियों को सख्त आदेश दिए थे कि बाजार में चाइनिज मांझा नहीं बिकना चाहिए। चूंकि चाइनिज मांझे की वजह से पिछले कई सालों से बड़े हादसे होते रहे है। कई लोग गर्दन कटने की वजह से जान भी गवां चुके है।

rewari raid

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

डीसी के सख्स आदेश के बाद सीएम फ्लाइंग के साथ नगर परिषद के सचिव प्रवीण कुमार व सीएसआई संदीप ने सोमवार दोपहर के शहर के विभिन्न इलाकों में खुली पतंग की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान वहा रखी रील (मांझा) चैक किया। दोनों ही टीमों को चाइनिज मांझा तो नहीं मिला, लेकिन वहां बड़ी संख्या में पतंग में लिपटी पॉलीथिन जरूर मिली। 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह बैन लग चुका है।

 

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

ऐसे में नगर परिषद ने पतंग विक्रेता प्रमोद कुमार और नरेन्द्र पर 25-25 हजार रुपए तो सोमदत्त का 10 हजार रुपए का नकद चालान किया गया। इसके साथ ही 4 अन्य दुकानों पर भी पहुंचकर जांच की गई। दोनों ही टीमों में शामिल अधिकारियों ने कहा कि शहर में कही भी चाइनिज मांझा नहीं बिकने दिया जाएगा। साथ ही पॉलीथिन या प्लास्टिक का अन्य सामान मिलने पर भी कार्रवाई की जाएगी।

About the Author