रेवाड़ी नहर में मिला 10वीं कक्षा के छात्र का शव

मिली जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी शहर के शांति नगर में रहने वाला जयप्रकाश पुत्र हेमंत 10वीं कक्षा का छात्र था. जयप्रकाश अपने माता पिता की इकलौती संतान था. 2 जुलाई को जयप्रकाश का बर्थडे था और 5 जुलाई को उसके ...

मिली जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी शहर के शांति नगर में रहने वाला जयप्रकाश पुत्र हेमंत 10वीं कक्षा का छात्र था. जयप्रकाश अपने माता पिता की इकलौती संतान था. 2 जुलाई को जयप्रकाश का बर्थडे था और 5 जुलाई को उसके माता-पिता की शादी की सालगिरह थी.

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

बुधवार को जयप्रकाश अपने दो दोस्तों के साथ नहर पर नहाने के लिए गया था. देर रात तक घर वापिस नही लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की.जयप्रकाश के पिता ने उसके दोस्तों से भी सम्पर्क किया लेकिन उसके दोस्तों ने फोन नही उठाया.

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

गुरूवार सुबह जयप्रकाश के एक दोस्त ने उसके परिजनों को बताया कि वे सब लोग नहर पर नहाने गए थे. इसी दौरान जयप्रकाश नहर में डूब गया. इतना सुनते ही परिजन दिल्ली रोड नहर पर पहुंचे तो जयप्रकाश का शव पंप पर पानी में तैर रहा था और उसके कपड़े भी पानी में तैरते मिले. पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुटी हुई है.

ये भी पढ़े : हर घर तिरंगा अभियान : 11 से 17 अगस्त तक रेवाड़ी में हर छत पर फहराएगा तिरंगा https://rewariupdate.com/?p=21691

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author