हरियाणा से गुणवत्ता वाले मुर्रा जर्मप्लाज्म लेगी ब्राजील की प्रयोगशाला

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण तथा पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जे.पी. दलाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल इन दिनों ब्राजील में अध्ययन दौरे पर है और इस प्रतिनिधिमंडल ने आज ब्राजील के उबेरबा में ब्राजीलियाई एसोसिएशन ऑफ ज़ेबू ब्रीडर्स ...

Google
GOOGLE PROFILE Follow us on Google
Follow ›

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण तथा पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जे.पी. दलाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल इन दिनों ब्राजील में अध्ययन दौरे पर है और इस प्रतिनिधिमंडल ने आज ब्राजील के उबेरबा में ब्राजीलियाई एसोसिएशन ऑफ ज़ेबू ब्रीडर्स (एबीसीजेड) के मुख्यालय में एबीसीजेड के अध्यक्ष रिवाल्डो मचाडो बोर्गेस जूनियर से मुलाकात की।

 

ब्राजील के उबेरबा में एबीसीजेड 22000 से अधिक डेयरी किसानों का ब्राजीलियाई डेयरी पशु किसान संघ है। इस दौरान बैठक में ब्राजील से स्वदेशी पशु जर्मप्लाज्म की अच्छी गुणवत्ता लाने के तौर-तरीकों पर चर्चा की गई। इसके अलावा, बैठक में ब्राजील के डेयरी किसानों से पशुपालन क्षेत्र में की जा रही विभिन्न प्रैक्टिस व नवीनतम तकनीक की जानकारी हासिल की गई और इस प्रैक्टिस व नवीनतम जानकारियों को किस प्रकार से हरियाणा के पशुपालकों तक पहुंचाया जाए उसके बारे में जानकारी को सांझा किया गया।

igu rewari youth festival
IGU का 9वां अंतर-क्षेत्रीय युवा महोत्सव ‘हिंडोला-2026’ धूमधाम से संपन्न, ये रहे विजेता !

haryana brazil deal

प्रतिनिधिमंडल ने उबेरबा में अल्टा जेनेटिक्स के परिसर का भी दौरा किया, जहां मुर्रा जर्मप्लाज्म के निर्यात के तौर-तरीकों का पता लगाया गया था। अल्टा जेनेटिक्स की इच्छा है कि हरियाणा राज्य उन्हें हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के माध्यम से गुणवत्ता वाले मुर्रा जर्मप्लाज्म की आपूर्ति करे क्योंकि वर्तमान में वे इसे इटली से खरीद रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने वीर्य प्रसंस्करण प्रयोगशाला का भी दौरा किया।

 

delhi jaipur highway par hadsa
रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा !

प्रतिनिधिमंडल में हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन रणधीर सिंह गोलन, हरियाणा वेयरहाउस निगम के अध्यक्ष नयनपाल रावत, हरियाणा वन विकास निगम के चेयरमैन धर्मपाल गोंदर, हरियाणा पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग के आयुक्त एवं सचिव पंकज अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !
About the Author