सफाई कर्मचारियों ने पार्षद के खिलाफ खोला मोर्चा, पार्षद ने दी थी गालियाँ

आपको बता दें कि एक दिन पहले नगर पार्षद दलीप माटा नगर परिषद् कार्यालय पहुंचे थे. जहाँ उन्होंने अधिकारियों को गलियाँ देते हुए कहा था कि नगर परिषद् बाजार से अतिक्रमण नहीं हटाती है. और अधिकारी –कर्मचारी बाजार से मंथली ...

रेवाड़ी की हर अपडेट के लिए जुड़ें (@rewariupdate):

आपको बता दें कि एक दिन पहले नगर पार्षद दलीप माटा नगर परिषद् कार्यालय पहुंचे थे. जहाँ उन्होंने अधिकारियों को गलियाँ देते हुए कहा था कि नगर परिषद् बाजार से अतिक्रमण नहीं हटाती है. और अधिकारी –कर्मचारी बाजार से मंथली खाकर अपने जेब भर रहे है. दलीप माटा का गाली गलोच करते का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें वो नगर परिषद सचिव के कार्यालय में घूसकर गाली गलोच कर कह रहे है कि वो भ्रष्टाचार बर्दास्त नहीं करेंगे.

 

 

रेवाड़ी में ट्रेक्टर से बैटरी चोरी
रेवाड़ी में गली में खड़े ट्रैक्टर की बैटरी उड़ा ले गया चोर, CCTV में कैद हुई वारदात

रेवाड़ी शहर में अतिक्रमण की बड़ी समस्या है. जिस समस्या से निजात दिलाने के लिए पार्षद और स्थानीय लोग बार –बार मांग कर रहे है. लेकिन बाजार के हालात ऐसे है कि दुकानदारों ने सड़क के बड़े हिस्से पर अतिक्रमण किया हुआ है. नगर परिषद् के अधिकारी कहते है कि अतिक्रमण के खिलाफ उनकी कार्रवाई लगातार जारी रहती है. स्टाफ की कमी के कारण उन्हें भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. वहीँ पार्षद द्वारा दुर्व्यवहार करने पर नगर परिषद् सचिव ने कहा कि नगर पार्षद के खिलाफ उन्हें शिकायत मिली है. जिसे वो उच्च अधिकारियों से अवगत कराकर कार्रवाई करायेंगे.

 

National-Press-Day
लोकतंत्र की मजबूती और जनसेवा में मीडिया की भूमिका अहम, निष्पक्ष व तथ्यपरक पत्रकारिता समय की जरूरत: डीसी व एसपी

बहराल सफाई कर्मचारी नगर पार्षद के दुर्व्यवहार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे है. और नगर पार्षद नगर परिषद पर बाजार से मंथली लेने का आरोप लगा रहे है.

 

delhi jaipur highway par hadsa
रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा !

About the Author