घर में चोरी करने की 11 वारदातों को अंजाम देने के 7 आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख 25 हजार रुपए बरामद

जांचकर्ता ने बताया कि इन आरोपियों को कोसली थाना पुलिस ने गांव खेड़ी रामगढ़ में एक दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने की वारदात में इन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने गांव में अन्य मकानों में भी चोरी ...

जांचकर्ता ने बताया कि इन आरोपियों को कोसली थाना पुलिस ने गांव खेड़ी रामगढ़ में एक दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने की वारदात में इन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने गांव में अन्य मकानों में भी चोरी का प्रयास किया था लेकिन वहां पर कामयाब नहीं हुए थे और इनकी फुटेज के आधार पर पहचान करने के बाद इनको गिरफ्तार किया गया था।

आरोपी गांव के पास ही रहकर कोई मजदूरी तो कोई सब्जी बेचने का काम करते थे। कोसली पुलिस ने जब आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि इस गिरोह में शामिल संदीप कुमार और राजेंद्र दिन में आसपास के इलाकों में आलू-प्याज बेचने का काम करते थे। इसके आधार पर यह सभी गांवों से पूरी तरह से वाकिफ हो चुके थे और इससे वह दिनभर रेकी करते थे।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

रेकी करने के बाद ऐसे मकानों को चुन लेते थे जो कि बंद अथवा गांव से थोड़ा बहुत बाहर है। ऐसे मकानों में चोरी की वारदात से पहले उस कमरे को भी बंद कर देते थे जिनमें परिवार के सदस्य सोए हुए रहते थे। इससे उनको पकड़े जाने का डर नहीं रहता था।

आरोपियों ने कोसली के अलावा रोहड़ाई में चोरी की 11 वारदातों में शामिल होना बताया। तत्पश्चात पुलिस ने इनको प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके इनके पास से चोरी के 1 लाख 25 हजार रुपए की राशि बरामद किए है। आरोपियों ने झज्जर जिला में भी कई वारदात स्वीकार की है।

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

About the Author

Related Articles