बागवानी से जुड़ी 55 तरह की आधुनिक मशीनों पर दिया जा रहा 50 प्रतिशत तक अनुदान, ज्यादा जानकारी के लिए कॉल करें हेल्पलाइन नंबर पर

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि किसानों को पारंपरिक खेती से बागवानी के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को विशेष रियायत दी जा रही है। सरकार द्वारा किसानों के लिए खेती-किसानी को आसान बनाने ...

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि किसानों को पारंपरिक खेती से बागवानी के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को विशेष रियायत दी जा रही है। सरकार द्वारा किसानों के लिए खेती-किसानी को आसान बनाने व मशीनीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 55 तरह की कृषि मशीनरी और उपकरण पर 50 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जा रहा है।

खेती में कम लागत के साथ बढ़ेगी किसानों की आमदनी :
डीसी ने बताया कि प्रदेश में पारंपरिक खेती करने वाले किसानों की तादाद ज्यादा है। इसलिए किसानों को कृषि तकनीक और आधुनिक मशीनों से जोड़ा जा रहा है, ताकि खेती की लागत को कम करके किसानों की आमदनी को बढ़ाया जा सके। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा 55 तरह के कृषि  यंत्रों पर करीब 50 प्रतिशत  की सब्सिडी दी जा रही है। इस विशेष अनुदान योजना के तहत किसानों को 1500 रुपए से लेकर 25 लाख की मशीनों को खरीदने पर अनुदान का प्रावधान है।

Railway News: 23-24 जून को कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला रूट, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट

योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान  hortnet.gov.in/ पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। वहीं उपरोक्त योजना से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए जिला उद्यान के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। किसान चाहें तो हेल्पलाइन  नंबर- 1800-180-2021 पर भी कॉल करके जानकारी हासिल कर सकते हैं।

 

Rewari News: Police raid illegal drinking den; net tightens around three accused, including the operator.
Rewari News: “अवैध अहाते पर पुलिस की रेड, संचालक समेत 3 आरोपियों पर कसा शिकंजा”

About the Author