हरियाणा में ट्रैफिक पुलिस (traffic police) द्वारा चलाया गए विशेष अभियान के तहत किए गए 5021 चालान

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस (traffic police) द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है ताकि traffic rules की उल्लंघना को रोका जा सके और यातायात नियमों ...

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस (traffic police) द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है ताकि traffic rules की उल्लंघना को रोका जा सके और यातायात नियमों की पालना करवाई जा सके। इसी कड़ी में प्रदेश में 20 फरवरी से 27 फरवरी, 2023 तक विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों की उल्लंघना करने पर कुल 5021 चालान किए गए है, जिसमें 2794 लेन ड्राइविंग और 2227 गलत साइड ड्राइविंग के चालान शामिल है।

traffic challan list

traffic

विज ने बताया कि लेन ड्राइविंग और गलत साइड ड्राइविंग के अम्बाला में 756, कैथल में 238, सिरसा में 84, कुरूक्षेत्र में 123, मेवात में 95, रोहतक में 140, करनाल में 111, हिसार में 89, यमुनानगर में 84, पानीपत में 352, झज्जर में 386, नारनौल में 283, सोनीपत में 250, फरीदाबाद में 673, भिवानी में 157, पंचकूला में 145, चरखी दादरी में 144, गुरूग्राम में 408, रेवाड़ी में 117, जींद में 92, हांसी में 55, फतेहाबाद में 94 और पलवल में 145 चालान किए गए है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

यातायात नियमो के उलंघन से बढ़ती है सड़क दुर्घटना होने की संभावनाएं

विज ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि traffic rules के उल्लंघन से न सिर्फ व्यक्ति अपने जीवन को खतरे में डालते है अपितु दूसरे नागरिको की जान को भी खतरा रहता है और इससे दूसरे लोगो के लिए भी मुश्किलें उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमो के उलंघन से सड़क दुर्घटना होने की संभावनाएं बढ़ जाती है और ट्रैफिक जाम होने से अन्य दिक्कतें पैदा होती है। इसलिए सभी नागरिकों को ट्रैफिक नियमो का पालन अवश्य करना चाहिए ताकि हम एक सभ्य समाज की स्थापना में अपना योगदान यातायात नियमों का पालन करके दे सकें।

विज ने बताया कि प्रदेश में 5 जनवरी से 15 जनवरी, 2023 तक भी विशेष अभियान चलाकर traffic rules की उल्लंघना करने पर लेन ड्राइविंग और गलत साइड ड्राइविंग के कुल 5230 चालान किए गए थे। जिसमें 3256 लेन ड्राइविंग और 1974 गलत साइड ड्राइविंग के चालान शामिल थे।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

About the Author