Haryana: हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 450 इलेक्ट्रिक बसें, सीएम सैनी ने किया ऐलान

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शहरी विकास की दिशा में उठाए जा रहे कदमों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2026 तक 450 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतरेंगी। सीएम ने ये बातें ...

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शहरी विकास की दिशा में उठाए जा रहे कदमों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2026 तक 450 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतरेंगी। सीएम ने ये बातें पंचकूला में आयोजित अखिल भारतीय महापौर कार्यकारी परिषद की 115वीं बैठक के दौरान कही। उन्होंने महापौरों को “शहरों के प्रथम नागरिक” बताते हुए उनके कंधों पर विकास की जिम्मेदारी को अहम बताया।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य 2026 तक 450 ई-बसें खरीदने का है। 375 ई-बसों के पहले चरण में से  50 बसें पहले ही 9 शहरों में शुरू कर दी गई हैं। यह पहल अमृत मिशन के तहत चलाई जा रही है, जिसके तहत अब तक 2,930 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत अब तक 21,431 घरों का निर्माण पूरा हो चुका है। 11,412 घरों का निर्माण कार्य जारी है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 14 शहरों में 15,256 परिवारों को प्लॉट आवंटित किए गए हैं।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author