राष्ट्रमंडल खेलों में रेवाड़ी जिले के 4 खिलाड़ी लेंगे भाग,सरकार दे रही है ढाई लाख रूपए सहयोग राशि

डीसी ने कहा कि खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य में सरकार हर स्तर पर सहयोगी बन रही है। हाल ही में राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले हरियाणा के सभी खिलाड़ियों को तैयारी के लिए हरियाणा सरकार ढाई लाख रूपए की ...

डीसी ने कहा कि खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य में सरकार हर स्तर पर सहयोगी बन रही है। हाल ही में राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले हरियाणा के सभी खिलाड़ियों को तैयारी के लिए हरियाणा सरकार ढाई लाख रूपए की आर्थिक सहयोग राशि उपलब्ध करवाते हुए उनका मनोबल बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशों पर खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा खिलाड़ियों को यह राशि उपलब्ध करावाई जा रही है।

 

रेवाड़ी जिले के चार खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेलों में लेंगे भाग

rewari news 1 6

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि रेवाड़ी जिला से चार खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेलों में प्रतिभागिता दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और सरकार की इसी कार्यप्रणाली का नतीजा है कि हरियाणा के खिलाड़ी प्रत्येक अंर्तराष्ट्रिय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। देश के लिए अंर्तराष्ट्रिय खेल प्रतियोगिताओं में सबसे अधिक मेडल जीतने का रिकार्ड भी हरियाणा के खिलाड़ियों के ही नाम है। खिलाड़ियों की मेहनत व उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए ही सरकार समय समय पर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कदम उठा रही है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

 

खिलाड़ियों को ढाई लाख रूपए की राशि देने का निर्णय

डीसी गर्ग ने बताया कि खिलाड़ियों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने की इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए अब सरकार ने एक ओर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भाग लेने वाले हरियाणा के सभी खिलाड़ियों को तैयारी के लिए ढाई लाख रूपए की राशि देने का निर्णय लिया गया है। इनमें हरियाणा के 34 राष्ट्रमंडल खिलाड़ी और छह पैरा राष्ट्रमंडल खिलाड़ी शामिल हैं।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

डीसी ने बताया कि राष्ट्रमंडल खेलों की इस टीम में रेवाड़ी जिला के 4 खिलाड़ी शामिल हैं। जिनमें तीन खिलाड़ी तलवारबाजी खेल में विवान सिंह, सचिन शर्मा व गजेन्द्र चौधरी तथा एक पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी शर्मिला जिला का प्रतिनिधित्व करेंगें।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author