कंपनी से पीतल के बने उपकरण चोरी करने के आरोप में कबाड़ी सहित 4 गिरफ्तार

जांचकर्ता ने बताया कि सेक्टर-5 स्थित मन एंड हमल फ़िल्टर प्राइवेट लिमिटेड के असिस्टेंट मैनेजर भिवाड़ी निवासी रितुराज सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ दिनों से कंपनी कर्मियों द्वारा ब्रास इंसर्ट की चोरी किए जाने के बारे में पता ...

रेवाड़ी की हर अपडेट के लिए जुड़ें (@rewariupdate):

जांचकर्ता ने बताया कि सेक्टर-5 स्थित मन एंड हमल फ़िल्टर प्राइवेट लिमिटेड के असिस्टेंट मैनेजर भिवाड़ी निवासी रितुराज सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ दिनों से कंपनी कर्मियों द्वारा ब्रास इंसर्ट की चोरी किए जाने के बारे में पता चला था। 24 मई को भी कंपनी से काफी सामान चोरी हो गया था।

 

इसके बाद उन्होंने खुद अपने स्तर पर निगरानी रखना शुरू किया तो 25 मई को सुबह देखा कि कंपनी के कर्मचारी नवीन निवासी बावल और पटौदी हेलीमंडी निवासी वसीम कंपनी के बाहर सामान फेंकने के बाद उसे उठाकर ले जा रहे थे। इसके बाद सुरक्षा कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी रुके नहीं। आरोपी कई माह से इस चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे और इसके बाद ड्यूटी पर भी नहीं आए।

रेवाड़ी साइबर ठगी मामले में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी से जुड़ी तस्वीर।
रेवाड़ी साइबर ठगी: ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगे थे 3.50 लाख रुपये, उत्तराखंड से आरोपी गिरफ्तार

 

 

इसके बाद रितुराज सिंह की तरफ से गुरुवार को कसौला थाना पुलिस को शिकायत दी। जिसके संबंध में पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज करने के बाद आरोपी नवीन, वसीम के साथ एक अन्य कर्मचारी कुलदीप को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह सामान दीवार के बाहर फेंक देते थे और इसके बाद उसे उठा ले जाते थे।

रेवाड़ी कोर्ट का फैसला: हत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद रेवाड़ी पुलिस की कार्रवाई से जुड़ी तस्वीर।
रेवाड़ी कोर्ट का फैसला: शराब पीने से रोकने पर कार से कुचलकर की थी हत्या, दोषी को उम्रकैद और 21 हजार जुर्माना

 

उन्होंने यह सामान बावल में कबाड़ का काम करने वाले मोहम्मद शाहरूख को बेचा है। पुलिस ने कबाड़ी को भी हिरासत में लेकर उसके पास से चोरी किया गया 52 हजार रुपए कीमत का सामान भी बरामद कर लिया है।

 

रेवाड़ी के गुरावड़ा स्कूल में आयोजित पोक्सो एक्ट जागरूकता कार्यशाला में छात्राओं को संबोधित करतीं सीजेएम डॉ. रेनू सोलखे
रेवाड़ी: डीएलएसए ने ‘POCSO Act’ पर लगाया स्पेशल कैंप, छात्राओं को दिए कानूनी सुरक्षा के टिप्स

 

About the Author

Related Articles