Rewari: रेवाड़ी में 29 उप-स्वास्थ्य केंद्र और 1 ब्लॉक हेल्थ यूनिट को मिली मंजूरी, देखें लिस्ट

Rewari: हरियाणा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और सुदृढ़ीकरण सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि रेवाड़ी जिले में 29 उप-स्वास्थ्य केंद्र (Sub Health Centers) और ...

Rewari: हरियाणा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और सुदृढ़ीकरण सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि रेवाड़ी जिले में 29 उप-स्वास्थ्य केंद्र (Sub Health Centers) और 1 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

उन्होंने बताया कि इन सभी स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण हेतु कुल 1621 लाख रुपये (16.21 करोड़ रुपये) की राशि फंड के रूप में स्वीकृत की गई है। इनमें से प्रत्येक उप-स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पर 55.50 लाख रुपये तथा ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट डहिना पर 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने से गांव-गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं आमजन को आसानी से उपलब्ध होंगी। इससे लोगों को छोटे-छोटे इलाज या जांच के लिए शहरों में नहीं जाना पड़ेगा और स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी।

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

आरती सिंह राव ने बताया कि रेवाड़ी जिले के मयान, खालेटा, निमोठ, मंदोला, धामलावास, प्राणपुरा, मनेठी, भालखीमाजरा, नांगल जमालपुर, चिमनावास, खडगवास, गूगोढ़, कोसली-1, कोसली-2, आशियाकी, रामपुरा, फिदेड़ी, गोकलगढ़, अलावलपुर, आनंदपुर, बोलनी, खंडोरा, खलीलपुरी, टुमना, झोलरी, दखोरा, कापड़ीवास, नया गांव (बहाला) और झाडोदा गांवों में उप-स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव और हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं नजदीक ही उपलब्ध हों। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार ढांचा निर्माण, जनशक्ति की उपलब्धता और आधुनिक सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

 

About the Author