रेवाड़ी में 26 को गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा ‘संविधान दिवस’ : डीसी

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, बोर्ड एवं निगमों के प्रबंध निदेशकों तथा सभी उपायुक्तों को इस आशय का एक परिपत्र जारी किया गया। उन्होंने निर्देश दिए ...

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, बोर्ड एवं निगमों के प्रबंध निदेशकों तथा सभी उपायुक्तों को इस आशय का एक परिपत्र जारी किया गया।

उन्होंने निर्देश दिए कि यह दिन राष्ट्रीय महत्व का दिवस भी होता है इसलिए सभी कार्यालयों, स्कूलों, महाविद्यालयों, संस्थानों, स्वायत्त निकायों तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ी जाना सुनिश्चित किया जाए। इस कार्यक्रम में आम जनता भी ऑनलाइन भाग ले सकेगी। इसमें भाग लेने वाले नागरिकों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

Big Breaking: Major twist in the ₹5 crore extortion case! A fake plot was hatched to ensure the complainant's security.
Big Breaking: 5 करोड़ की फिरौती केस में बड़ा ट्विस्ट! शिकायतकर्ता की सुरक्षा के लिए रची गई थी फर्जी साजिश

डीसी ने बताया कि संसदीय कार्य मंत्रालय की ओर से ऑनलाइन जुडऩे व ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के लिए दो पोर्टल भी बनाए गए हैं। पोर्टल

readpreamble.nic.in पर अंग्रेजी सहित 22 आधिकारिक भाषाओं में संविधान की प्रस्तावना ऑनलाइन पढ़ी जा सकेगी जबकि दूसरे पोर्टल constitutionquiz.nic.in पर ‘भारत-लोकतंत्र की जननी’ विषय पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएगी। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे ‘संविधान दिवस’ कार्यक्रम में बढ़चढक़र भागीदारी करें।

Rewari project news : Brackish water around Rewari! That is why efforts are being made to set up industries here: Rao Narbir Singh.
Rewari Development News: रेवाड़ी के आसपास खारा पानी ! इसलिए यहाँ उद्योग लगाने का प्रयास : राव नरबीर सिंह

About the Author