Rewari: अवैध हथियारों के साथ अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Rewari: अपराध शाखा-I रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने अवैध देशी कट्टा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गाँव ढोहकी निवासी संजीव उर्फ गोलिया के रूप में हुई है। इसके ...

Rewari: अपराध शाखा-I रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने अवैध देशी कट्टा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गाँव ढोहकी निवासी संजीव उर्फ गोलिया के रूप में हुई है। इसके अलावा अपराध शाखा-III रेवाड़ी इंचार्ज उप निरीक्षक विद्या सागर की टीम ने एक अवैध एक देशी पिस्तोल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गाँव गोकलगढ निवासी नितीन कुमार उर्फ झाबु वाला के रूप में हुई है।

पहली घटना:-  आरोपी से एक अवैध देशी कट्टा बरामद 

rewari

जांचकर्ता ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक नौजवान लड़का संजीव निवासी ढोहकी जो अपराधी किस्म का लड़का है और उसके पास हथियार भी हो सकता है। जो आज अपने गांव ढोहकी के बस स्टेण्ड के सामने पट्रोल पम्प के पास किसी के इन्तजार मे खड़ा हुआ है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

जिस सूचना पर तुरन्त रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर साथी मुलाजमान की मदद से आरोपी को काबू करके नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम संजीव उर्फ गोलिया गाँव ढोहकी बतलाया। जिसकी तलाशी ली गई तो एक अवैध देशी कट्टा को बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर रेवाड़ी में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दुसरी घटना:-  आरोपी से 1अवैध देशी पिस्तोल बरामद 

जांचकर्ता ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि नितीन उर्फ झाबु वाला निवासी गोकलगढ़ जो की बहादुरगढ काम करता है वह आज अवैध हथियार लेकर गाँव से बाईपास रोड़ से फाटक की तरफ जा रहा है जिस सूचना पर तुरन्त रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर साथी मुलाजमान की मदद से आरोपी को काबू करके नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम नितीन कुमार उर्फ झाबु वाला निवासी गोकलगढ़ बतलाया।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

जिसकी तलाशी ली गई तो एक अवैध देशी पिस्तोल को बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर रेवाड़ी में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

 

About the Author