Fraud: एग्रीकल्चर विभाग का एसडीओ बनकर 2.25 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख रुपये बरामद

Fraud: थाना सदर rewari पुलिस ने खुद को एग्रीकल्चर विभाग का एसडीओ बताकर खाद–बीज विक्रेता से 2.25 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव चिल्हड़ निवासी नरसिंह ...

Fraud: थाना सदर rewari पुलिस ने खुद को एग्रीकल्चर विभाग का एसडीओ बताकर खाद–बीज विक्रेता से 2.25 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव चिल्हड़ निवासी नरसिंह उर्फ नरेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से 2 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की है।

शिकायत जिला गुरुग्राम के गांव मिलकपुर निवासी ईश्वर सिंह ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे गांव चिल्हड़ बस स्टैंड पर खाद–बीज की दुकान चलाते हैं। अक्टूबर माह में एक फोन कॉल पर खुद को एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट का एसडीओ बताने वाले व्यक्ति ने ड्राइवर के हाथ 25 हजार रुपये मंगवाए। बाद में 25 अक्टूबर को उसी नंबर से फिर कॉल कर 2 लाख रुपये और ले लिए गए। बदले में खाद भेजने का आश्वासन दिया गया, लेकिन सामान न आने पर जब नंबर का पता लगाया गया तो वह चिल्हड़ निवासी नरसिंह उर्फ नरेश का निकला।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद रकम में से 2 लाख रुपये पीड़ित को लौटाने की प्रक्रिया जारी है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस Fraud मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

About the Author

Related Articles