जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने बावल क्षेत्र के लिए 10 करोड़ का बजट जारी करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

हरियाणा सरकार में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने चालू वित्त वर्ष के दौरान बावल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपए का बजट जारी करने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का बावल क्षेत्र ...

Google
GOOGLE PROFILE Follow us on Google
Follow ›

हरियाणा सरकार में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने चालू वित्त वर्ष के दौरान बावल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपए का बजट जारी करने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का बावल क्षेत्र की जनता की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस मुख्यमंत्री द्वारा जारी किए गए इस विकास बजट से बावल हलके के विकास को और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में एक समान चहुंमुखी विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जिससे हरियाणा को विकास के नए पंख लगे हैं।

जनस्वास्थ्य मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि पहले की सरकारों के समय में बावल क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ा हुआ क्षेत्र माना जाता था लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राज में बावल क्षेत्र में विकास का पहिया तेज गति से घूम रहा है और बावल क्षेत्र में अनेक विकास कार्य हुए हैं।

delhi jaipur highway par hadsa
रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा !

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चहुंमुखी विकास को लेकर स्वच्छता, कृषि एवं किसान कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई के साथ आवागमन के संसाधनों के माध्यम से विकास कार्यों को गति प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सीएम मनोहर लाल प्रदेश के विकास व गरीब कल्याण की योजनाओं को और गति देने का कार्य करेंगे।

 

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !
About the Author