रेवाड़ी में महिला से पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर 1.5 लाख की ठगी

मिली जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी शहर के परशुराम कॉलोनी निवासी कविता ने पार्ट टाइम जॉब को लेकर गूगल पर सर्च किया था. सर्च के दौरान उसे एक व्हाट्सएप नंबर मिला. जब उसने  नंबर पर बात की तो उसने अपनी कंपनी ...

मिली जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी शहर के परशुराम कॉलोनी निवासी कविता ने पार्ट टाइम जॉब को लेकर गूगल पर सर्च किया था. सर्च के दौरान उसे एक व्हाट्सएप नंबर मिला. जब उसने  नंबर पर बात की तो उसने अपनी कंपनी का प्रोसेस बताते हुए एक लिंक भेजा. इस लिंक के जरिए महिला ने खरीददारी की और उसके पैसे वापस भी मिल गए.

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

कविता का कहना है कि उसके बाद लिंक पर दोबारा क्लिक किया तो उसके खाते से नकदी कटनी शुरू हो गई. गूगल-पे के जरिए उसके खाते से 12 बार में 1 लाख पांच हजार रुपए निकाले गए. इतने सारे पैसे निकलने का मैसेज आने पर उसने तुरंत बैंक अधिकारियों से संपर्क किया तो धोखाधड़ी का पता चला. जिसके बाद कविता ने बैंक से जुटाई जानकारी के आधार पर मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी.

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

पुलिस ने कविता की शिकायत पर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर, अब उन खातों की जानकारी जुटा रही है, जिनमें पैसे ट्रांसफर हुए. इसके साथ ही जिस नंबर पर कविता ने संपर्क किया उसकी भी डिटेल निकलवाई गई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

ये भी पढ़े : सुविधा: श्री बालाजी महाराज मेले में जाने के लिए परसनेऊ स्टेशन पर होगा इन गाड़ियों का अस्थाई ठहराव https://rewariupdate.com/?p=22274

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author