सरकारी योजना: किसानों को मिलेगी 4,000 रुपए प्रति एकड़ वित्तीय सहायता

हरियाणा सरकार ने फसल विविधीकरण योजना के अंतर्गत रेवाड़ी सहित दक्षिण हरियाणा के बाजरा बाहुल्य सात जिलों नामत: रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, हिसार तथा नूंह में बाजरे के स्थान पर दलहन व तिलहन की फसलों को बढ़ावा देने ...

हरियाणा सरकार ने फसल विविधीकरण योजना के अंतर्गत रेवाड़ी सहित दक्षिण हरियाणा के बाजरा बाहुल्य सात जिलों नामत: रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, हिसार तथा नूंह में बाजरे के स्थान पर दलहन व तिलहन की फसलों को बढ़ावा देने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत कम से कम एक लाख एकड़ क्षेत्र में दलहन व तिलहन फसल को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है।

 

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया की केंद्र सरकार ने दलहन व तिलहन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में महत्वपूर्ण बढोत्तरी की है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत दलहनी फसलों में मूँग, अरहर व उड़द तथा तिलहन फसलों में अरण्ड, मूंगफली व तिल की फसलें शामिल हैं।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

 

 

योजना के तहत किसानों को 4,000 रुपए प्रति एकड़ वित्तीय सहायता भी प्रदान की जायेगी। इसके लिए किसानों को पहले ‘‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’’ पोर्टल पर पंजीकृत कराना होगा और सत्यापन उपरांत सहायता राशि किसानों के खातों में हस्तांतरित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग दलहनी व तिलहनी फसल क्षेत्र बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। किसानों को फसलों की नई किस्मों व आधुनिक तकनीक जानकारी दी जा रही है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

डीसी ने बताया कि दाल वाली फसलें मृदा के स्वास्थ्य को अच्छा बनाती है और हवा की नाइट्रोजन को सोखकर जमीन में नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ाती हैं, जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। इस तरह किसानों को खेत में नाइट्रोजन फर्टिलाइजर की कम मात्रा की जरूरत पड़ेगी। तिलहन वाली फसलों को बढ़ावा देने से देश में खाद्य तेल की कमी को भी पूरा करने में सहयोग मिलेगा।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author