Rule Change: आज से बदल गए ये नियम, आम आदमी पड़ेगा सीधा असर

Rule Change: आज से फरवरी महीने की शुरुआत हो गई है। एक ओर जहां आज देश का आम बजट पेश किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर 1 फरवरी 2026 से देश में कई बड़े नियम बदलाव लागू हो गए ...

Rule Change: आज से फरवरी महीने की शुरुआत हो गई है। एक ओर जहां आज देश का आम बजट पेश किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर 1 फरवरी 2026 से देश में कई बड़े नियम बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। इन बदलावों में LPG सिलेंडर की कीमत, हवाई ईंधन (ATF), FASTag नियम, पान-मसाला-सिगरेट पर टैक्स और बैंक छुट्टियां शामिल हैं।

LPG सिलेंडर हुआ महंगा, लगातार दूसरे महीने बढ़े दाम

haryana weather 2026 02 01T101940.514

हर महीने की तरह ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 फरवरी को LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी कर दी हैं। बजट के दिन 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 50 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। यह लगातार दूसरा महीना है जब कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ है।

नई कीमतों के मुताबिक दिल्ली में यह 1691.50 रुपये से बढ़कर 1740.50 रुपये हो गया है। कोलकाता में इसकी कीमत 1795 रुपये से बढ़कर 1844.50 रुपये, मुंबई में 1642.50 रुपये से 1692 रुपये और चेन्नई में 1849.50 रुपये से बढ़कर 1899.50 रुपये हो गई है। हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

ATF सस्ता हुआ, हवाई सफर में मिल सकती है राहत

LPG के साथ-साथ ऑयल कंपनियों ने एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में कटौती की है। ATF के दाम घटने से आने वाले दिनों में हवाई किराए में राहत मिलने की संभावना है।

दिल्ली में ATF की कीमत 92,323.02 रुपये प्रति किलोलीटर से घटकर 91,393.39 रुपये हो गई है। कोलकाता में यह 95,378.02 रुपये से घटकर 94,445.62 रुपये, मुंबई में 86,352.19 रुपये से घटकर 85,474.63 रुपये और चेन्नई में 95,770 रुपये से घटकर 94,781.99 रुपये प्रति किलोलीटर रह गई है।

पान-मसाला और सिगरेट पर बढ़ा टैक्स, जेब पर पड़ेगा असर

1 फरवरी से तंबाकू उत्पादों और पान-मसाला पर अतिरिक्त टैक्स लागू कर दिया गया है, जिससे इनके दाम बढ़ने तय हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने GST क्षतिपूर्ति उपकर की जगह नया उत्पाद शुल्क और उपकर अधिसूचित किया है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

अब GST के अलावा स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर भी लगाया जाएगा। इसका सीधा असर पान-मसाला, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों की कीमतों पर पड़ेगा, जिससे इनके शौकीनों को बड़ा झटका लगेगा।

FASTag यूजर्स को राहत, KYC नियम बदला

FASTag इस्तेमाल करने वालों के लिए यह बदलाव राहत भरा है। 1 फरवरी 2026 से कार, जीप और वैन के लिए नया FASTag जारी करते समय KYC प्रक्रिया खत्म कर दी गई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के इस फैसले से FASTag लेना अब और आसान हो जाएगा और वाहन चालकों का समय बचेगा।

फरवरी में बैंक छुट्टियों का रखें ध्यान

अगर फरवरी महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो पहले RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर देख लें। इस महीने साप्ताहिक अवकाश के अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती सहित कई मौकों पर बैंक बंद रहेंगे। कुल मिलाकर फरवरी में करीब 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। खास बात यह है कि फरवरी की शुरुआत ही छुट्टी के साथ हो रही है।

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज

About the Author