Rewari: रेवाड़ी में हर सोमवार और वीरवार को लगाया जा रहा समाधान शिविर

Rewari: हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे समाधान शिविर आमजन की शिकायतों के निवारण का सशक्त माध्यम साबित हो रहे हैं। सोमवार को लघु सचिवालय सभागार रेवाड़ी में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता उपायुक्त अभिषेक मीणा ने की। डीसी अभिषेक ...

Rewari: हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे समाधान शिविर आमजन की शिकायतों के निवारण का सशक्त माध्यम साबित हो रहे हैं। सोमवार को लघु सचिवालय सभागार रेवाड़ी में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता उपायुक्त अभिषेक मीणा ने की।

डीसी अभिषेक मीणा ने रेवाड़ी में भोतवास अहीर व पांचौर में अवैध कब्जे की शिकायत पर डीडीपीओ को जांच करते हुए अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। शास्त्री नगर में जोहड़ ओवरफ्लो होने से घरों में पानी आ रहा है, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को पानी की निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सेक्टर एक में बिजली की मेन लाइन के कार्य को उपयोगी जगह के स्थान पर नई जगह पर सडक़ तोडक़र कार्य करने पर डीसी ने सीटीएम को निर्देश देते हुए कहा कि यदि इसमें डीएचबीवीएन व ठेकेदार द्वारा कोई कमी पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएं।

Railway News: 23-24 जून को कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला रूट, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट

डीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में कोई भी मेन हॉल खुला न हो और मेन हॉल की सफाई करवाई जाए। इस मौके पर रामसिंहपुरा रेवाड़ी निवासी किरण देवी की मौके पर ही विधवा पेंशन भी बनाई गई।

सोमवार को लगे समाधान शिविर में नागरिकों द्वारा परिवार पहचान पत्र में नाम दर्ज कराने, पेंशन संबंधी अड़चनों, अवैध कब्जों, बिजली, सोलर पैनल संबंधी शिकायतों, रास्तों के पक्कीकरण से जुड़ी समस्याओं तथा अन्य विभागों से जुड़ी अनेक समस्याओं का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निपटान करने के निर्देश दिए गए।

Rewari News: Police raid illegal drinking den; net tightens around three accused, including the operator.
Rewari News: “अवैध अहाते पर पुलिस की रेड, संचालक समेत 3 आरोपियों पर कसा शिकंजा”

डीसी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए शिकायतकर्ता को समयबद्ध राहत दी जाए।  डीसी ने कहा कि आमजन की शिकायतों के निवारण के लिए जिला मुख्यालय सहित बावल व कोसली उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसमें आमजन की समस्याओं को सुनकर समाधान किया जाता है।

Haryana Sarkari Yojana: Good news for women, Government's new scheme launched.
Haryana Sarkari Yojana: महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकार की नई योजना शुरू, पढ़ें विस्तार से
About the Author