रेवाड़ीब्रेकिंग न्यूज

सोलहराही व बड़ा तालाब का होगा सुधारीकरण, केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि रेवाड़ी शहर स्थित सोलहराही व बड़ा तालाब का सुधारीकरण व सौन्दर्यकरण जल्द किया जाएगा। उक्त तालाब में पानी की आपूर्ति सिंचाई विभाग व सुधारीकरण का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मंगलवार को रेस्ट हाउस सभागार में जिला के सम्बंधित अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। बैठक में सामाजिक सहभागिता के तहत तालाबों के सौन्दर्यकरण की रूपरेखा भी तैयार की गई। एडीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने केंद्रीय मंत्री का जिला में पहुंचने पर स्वागत किया। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों के साथ सोलहराही तालाब का निरीक्षण करते हुए सुधारीकरण की दिशा में उठाये जाने वाले पहलुओं के मद्देनजर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने बैठक में कहा कि शहर के ये तालाब रेवाड़ी के सौंदर्यीकरण में अहम हैं, ऐसे में इनके संरक्षण की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि दोनों तालाबों के सुधारीकरण के लिए सम्बंधित विभाग सक्रियता से अपना दायित्व निभाएं और विभागीय स्तर पर इन्हें बेहतर बनाने के लिए कदम उठाये जाएं। उन्होंने कहा कि शहर के इन तालाब का सुधारीकरण लोक निर्माण विभाग द्वारा करवाया जाएगा और निरन्तर तालाब में पानी की उपलब्धता गढ़ी बोलनी रोड स्थित नहर से पानी की आपूर्ति अंडर ग्राउंड पाइपलाइन से होगी।

Matrimonial Scam Warning: Avoid fraud in the name of registration and meeting fees
Matrimonial Scam Warning: रजिस्ट्रेशन और मीटिंग फीस के नाम पर ठगी से बचें ,फर्जी मैट्रिमोनियल गैंग सक्रिय

सीएसआर के तहत होगा तालाबों का सुधारीकरण

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जिला के अन्य तालाबों में भी पोंड ऑथरिटी के साथ ही सीएसआर के तहत तालाबों का सुधारीकरण किया जाएगा। सीएसआर फण्ड का सदुपयोग प्रभावी रूप से किया जाए इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए। इस कार्य की देखरेख के लिए उपमंडल अधिकारी ना. बावल संजीव कुमार को नोडल अधिकारी बनाया जाए।

 

Development works worth Rs 3 crore approved in Rewari villages: Funds received for construction of roads, schools, community halls and streets
Rewari के गांवों में 3 करोड़ के विकास कार्य मंजूर: सड़क, स्कूल, चौपाल व गली निर्माण को मिली राशि – राव इंद्रजीत सिंह

 

 

Major decision for AIIMS Rewari: Independent canal-based water works worth Rs 26.83 crore approved.
AIIMS रेवाड़ी के लिए बड़ा फैसला: 26.83 करोड़ का स्वतंत्र कैनाल आधारित वाटर वर्क्स मंजूर, रोज़ 1500 KL पानी की सप्लाई

 

Back to top button