दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 की हो दृढता से पालना: एसडीएम रविन्द्र यादव

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव की अध्यक्षता में आज जिला सचिवालय में जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम रविन्द्र यादव ने कहा कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 की अनुपालना में किसी प्रकार की ...

दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 की हो दृढता से पालना: एसडीएम रविन्द्र यादव

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव की अध्यक्षता में आज जिला सचिवालय में जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम रविन्द्र यादव ने कहा कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 की अनुपालना में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाएं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को सरकारी कार्यालयों व निगम, बोर्ड एवं आयोग द्वारा वो तमाम सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं जो दिव्यांग अधिनियम -2016 के तहत दी जानी सुनिश्चित की गई है।

IGNOU Exam 2026: Forms for June term-end examination released
IGNOU Exam 2026: जून टर्म-एंड परीक्षा के लिए फॉर्म जारी, Samarth Portal से करें आवेदन

उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के पूर्णतय लागू होने से दिव्यांग व्यक्तियों को समानता के अवसर प्रदान किए जा सकेंगे साथ ही उपयुक्त वातावरण प्रदान किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप समस्त विभाग, निगम, बोर्ड एवं आयोग इसकी दृढ़ता से पालना सुनिश्चित करेंगे। यदि विभाग, निगम, बोर्ड एवं आयोग द्वारा अधिनियम की पालना नहीं की जाती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

एसडीएम ने विशेष तौर पर शहरी क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों व निजी उपक्रमों में दिव्यांगजनों के लिए रैम्प की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संबंधित बीडीपीओज को निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला सचिवालय में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शौचालय का निर्माण किया जाएं। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि दिव्यांगजनों से संबंधित सभी योजनाओं का क्रियान्वयन अच्छे ढंग से किया जाएं और यह सुनिश्चित किया जाएं कि उनको किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने सेक्टर-4 स्थित सीनियर सिटीजन कल्ब के भवन की मरम्मत के लिए एचएसवीपी के अधिकारियों को भी निर्देश दिए।

AI Skill Program 2025: Looking to pursue a career in generative AI? Government-sponsored training program is underway
AI Skill Program 2025: Generative AI में करियर बनाना है? सरकार ला रही है स्पॉन्सर्ड ट्रेनिंग प्रोग्राम

About the Author