Rewari News: 2 बैंक खातों से 1.50 लाख रुपये उड़ाने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Rewari News : साइबर थाना पुलिस ने मोहल्ला सरस्वती विहार रेवाड़ी में रह रहे मूल रूप से यूपी के जिला संत रविदास नगर भदोई के गांव मीरापुर निवासी एक युवक के दो बैंक खातों से 1.50 लाख रुपये उड़ाने के ...

Rewari News : साइबर थाना पुलिस ने मोहल्ला सरस्वती विहार रेवाड़ी में रह रहे मूल रूप से यूपी के जिला संत रविदास नगर भदोई के गांव मीरापुर निवासी एक युवक के दो बैंक खातों से 1.50 लाख रुपये उड़ाने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान यूपी के जिला सिद्धार्थनगर के गांव बरहनी निवासी अब्दुल हफीज के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जांचकर्ता ने बताया की गत 11 मई को मूल रूप से यूपी हाल आबाद मोहल्ला सरस्वती विहार रेवाड़ी निवासी योगेश कुमार मोर्य ने अपनी शिकायत में बताया था कि 23 अप्रैल 2026 को उसके मोबाइल फोन पर मैसेज आया था। मैसेज में उसके यूनियन बैंक खाते से 1 लाख रुपये और एसबीआई के खाते से 50 हजार रुपये निकलने की सूचना थी। उसने न तो किसी के साथ ओटीपी शेयर किया था और न ही किसी लिंक पर क्लिक किया था।

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

उसने दोनों बैंकों के कस्टमयर केयर नंबर पर संपर्क किया तो उसे बताया कि उसके खातों से पैसों की निकासी की गई है। जो किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी करते हुए उसके दोनो बैक खातो से कुल 1.50 लाख रुपये उड़ा दिए। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दो आरोपी यूपी के जिला बलरामपुर के गांव रतनपुर निवासी राहुल चौधरी व जिला सिद्धार्थ नगर के गांव बुड्ढी खास निवासी महफूज आलम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

आरोपी राहुल चौधरी के बैंक खाते में ठगी के 1 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे, जबकि महफूज आलम ने साइबर ठगों को खाता मुहैया कराने में मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। जो इस मामले में पुलिस ने रविवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी यूपी के जिला सिद्धार्थनगर के गांव बरहनी निवासी अब्दुल हफीज को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अब्दुल हफीज के बैंक खाते में ठगी के 50 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !
About the Author