Rewari Cyber Fraud: स्टॉक मार्केट इन्वेस्टमेंट के नाम पर 9.46 करोड़ की ठगी, एक और आरोपी गिरफ्तार

Rewari Cyber Fraud: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने गत वर्ष गांव पीथनवास निवासी एक व्यक्ति से स्टोक मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर 9.46 करोड़ रूपए की साइबर ठगी करने के मामले में एक और ...

Rewari Cyber Fraud: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने गत वर्ष गांव पीथनवास निवासी एक व्यक्ति से स्टोक मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर 9.46 करोड़ रूपए की साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल जिला माल्दा के गांव रामपुर चन्द्रपारा निवासी तारीकुल इस्लाम के रूप में हुई हैं। पुलिस इस मामले में 12 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं।

जांचकर्ता ने बताया कि गत वर्ष 22 सितंबर को गांव पीथनवास निवासी जयकृष्ण आभीर ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह 24 अगस्त 2025 को सोशल मीडिया पर व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़ा था। जिसके बाद उसका व्हाट्स पर आरोपियों से संवाद होना शुरू हो गया। आरोपियों ने उससे स्टोक मार्केट मे इन्वेसमैन्ट करने की बात कह कर एक मोबाइल एप्लीकैशन RUSEL-C CM नाम से उसके मोबाइल मे इन्सटोल करवा दी। इसके बाद आरोपियों ने उससे विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए अलग-अलग बैंक खातों में कुल 9 करोड 46 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

Haryana 12th Board Topper 2026: Rewari's daughter Deepika tops Haryana Board, honoured by Health Minister
Haryana 12th Board Topper 2026: रेवाड़ी की बेटी दीपिका ने हरियाणा बोर्ड में किया टॉप, स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित

जब उसने यह राशि वापस निकालने का प्रयास किया तो उससे और पैसा जमा कराने को कहा गया। इसके बाद उसे ठगी का पता चला। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त 12 आरोपी जिला गुरूग्राम के नरहेड़ा निवासी अजय ओमपाल, बिहार के जिला पटना के वैस्टेर रामकृष्णत नगर निवासी पृथ्वी राज चौहान.

बिहार के जिला पटना के विकर सैक्सजन कॉलोनी कंकडबाग निवासी तरूणचन्द्रम झां,कोलकाता के गोबरा गोरस्थान रोड निवासी शुभम माली, कर्नाटक के मैसूर के क्रॉस रोड गोसिया नगर निवासी मोहम्मद आफताब, मैसूर के क्रॉस रोड मंडी मोहल्ला हाल आबाद शांति नगर मैसूर निवासी मोहम्मद अबूबकर सिद्दकी, कोलकाता के दक्षिणी चौबीस प्रगना बौरेल हाल आबाद दिल्ली के कालकाजी के अरावली अपार्टमेंट निवासी अनिर्बंन भट्टाचार्य.

Dharuhera Municipal Election Result 2026: BJP candidate Ajay Jangra became the chairman
Dharuhera Municipal Election Result 2026: BJP प्रत्याशी अजय जांगड़ा बने चेयरमैन

बिहार के जिला सिवान के गांव नरहिया निवासी संजीव कुशवाह, गांव बडगांव गुघा टोला निवासी संदीप कुमार व रवि कुमार, एमपी के जिला भोपाल की सागर लैंडमार्क सोसाइटी हाल आबाद बिहार के जिला वेस्ट चम्पारण के गांव गोवर्धन निवासी चन्दन कुमार व छत्तीसगढ के जिला बिलासपुर के श्याम नगर लिंगीयाडीह निवासी कृष्ण दास उर्फ KD को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले में पुलिस ने बुधवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी पश्चिम बंगाल जिला माल्दा के गांव रामपुर चन्द्रपारा निवासी तारीकुल इस्लाम  को गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने चन्दन कुमार का बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

Rewari Nagar Parishad Election Result 2026: BJP's Vinita Peepal wins big
Rewari Nagar Parishad Election Result 2026: BJP की विनीता पीपल की बड़ी जीत, कांग्रेस की निहारिका को हराया

About the Author