Rewari Blast News: गैस सिलेंडर और फ्रिज सुरक्षित, फिर कैसे हुआ ब्लास्ट?

Rewari Blast News: रेवाड़ी के हंस नगर के एक मकान में ब्लास्ट होने के बाद मामले में 24 घंटे बाद भी ये रहस्य बना हुआ है कि आखिर धमाका क्यों हुआ। यहां किसी को समझ ही नहीं आ पा रहा ...

Rewari Blast News: रेवाड़ी के हंस नगर के एक मकान में ब्लास्ट होने के बाद मामले में 24 घंटे बाद भी ये रहस्य बना हुआ है कि आखिर धमाका क्यों हुआ। यहां किसी को समझ ही नहीं आ पा रहा है कि इतना जोरदार धमाका क्यों हुआ!

फ़िलहाल घर को बाहर से बंद करके पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि जाँच प्रभावित ना हो, लेकिन ये बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर, फ्रिज और घर के अंदर बाईक ठीक है, कुछ कपड़ों में आगजनी जरूर हुई है, मकान के अंदर ऐसा भी नहीं लग रहा कि ज्यादा आगजनी हुई हो, लेकिन धमाका जबर्दस्त हुआ, जिसके निशान मकान से बाहर से भी देखे जा सकते है,

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

जानकारी के मुताबिक रविवार शाम करीबन साढ़े 4 बजे ये घटना हुई, हादसे के वक्त घर के अंदर रिटायर्ड हवलदार सतबीर सिंह चौहान, उनकी पत्नी मधु, 21 वर्षिक बेटी तन्नु और एक 2 वर्षीय भतीजी सहित पड़ोसी जनभगवान मौजूद थे, जो घायल हुए हैं, जिनमें ज्यादा नाजुक हालत तन्नु की बताई जा रही है, घायल दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है. तन्नू की कुछ समय पहले सगाई हुई थी, जिसकी कुछ समय बाद शादी होने वाली थी,

पड़ोसियों ने बताया कि पुलिस और गैस एजेंसी की टीम भी मौके पर आकर निरीक्षण कर चुकी है, लेकिन धमाके की वजह अभीतक सामने नहीं आई है, फ़िलहाल किसी को समझ नहीं आ रहा है कि आखिरकार हुआ क्या!

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !
About the Author