रेवाड़ी– पॉलीथीन के गोदाम पर सीएम फ़्लाइंग की रेड, करीबन 3 ट्रोली प्लास्टिक के बने प्रोडक्ट्स लिए कब्जे में

प्लास्टिक से होने वाले नुक़सान को देखते हुए एक जुलाई से भले सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह से बैन कर दिया है. लेकिन अभी भी बड़ी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जा रहा है. जिनके ...

प्लास्टिक से होने वाले नुक़सान को देखते हुए एक जुलाई से भले सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह से बैन कर दिया है. लेकिन अभी भी बड़ी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जा रहा है. जिनके खिलाफ प्रशासन भी धीरे धीरे सख्ती बढ़ा रहा है. इसी सख्ती के चलते आज रेवाड़ी में प्लास्टिक के प्रोडेक्ट्स रखने वाले एक गोदाम पर रेड की गई. जहाँ से तीन ट्रोली प्लास्टिक बरामद किया गया. सीएम फ़्लाइंग ने नगर परिषद् और पुलिस को साथ लेकर ये रेड की है और मौके से बड़ी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद किया गया है.

 

Haryana civic elections 2026: Voting in 7 cities on May 10, know the full schedule
Haryana निकाय चुनाव 2026: 10 मई को 7 शहरों में मतदान, जानें पूरा शेड्यूल

रेवाड़ी शहर के शक्ति नगर स्थित बने एक मकान में गोदाम बनाकर बड़ी मात्रा में प्लास्टिक का सामान रखा हुआ था. जहाँ से विभिन्न दुकानों पर माल सप्लाई किया जाता था. सीएम फ्लाइंग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड की. नगर परिषद् के सचिव ने कहा है कि सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है.

 

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

वही डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा है पर्यावरण को बचाने की सभी की नैतिक जिम्मेवारी है. इसलिए सभी पोलीथिन का इस्तेमाल ना करें कपड़ो या कागज के थेलो का इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़े : महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए सरकार दे रही 3 लाख रुपए का ऋण https://rewariupdate.com/?p=21588

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

About the Author