Haryana New Bypass: पीएम मोदी आज हरियाणा के यमुनानगर में पहुंचे। जहां आयोजित एक जनसभा के दौरान उन्होंने वर्चुअल मोड से रेवाड़ी के NH-11 फोरलेन बाईपास का उद्घाटन किया। इस बाईपास की लंबाई 14.40 किलोमीटर है, जिसपर 1069 करोड़ रुपये की लागत आई है।
यह बाईपास रेवाड़ी शहर में बाज़ार, चौराहों, रेलवे फाटक आदि पर लगने वाले ट्रैफिक जाम को कम करना और वाहनों के आवागमन में सुगमता प्रदान करेगा। दिल्ली और नारनौल के बीच की दूरी तय करने में वाहन चालकों का समय 45 मिनट से एक घंटे तक कम हो जाएगा।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि इस बाईपास के निर्माण के बाद दिल्ली और नारनौल का ट्रैफिक शहर के भीतर प्रवेश नहीं करेगा। झज्जर, कोसली जैसे इलाकों से आने वाले वाहन चालक सीधे नारनौल या दिल्ली की ओर जा सकेंगे।








