PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी कर दी है। हालांकि, कई किसानों के खाते में दो हजार रुपये की राशि अभी भी नहीं पहुंची है। ऐसे में सरकार ने किसानों को धैर्य बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। कई बार नेटवर्क की दिक्कत और कनेक्टिविटी खराब होने की वजह से पैसे देरी से पहुंच सकते हैं। इसलिए किसान परेशान न हो और इन हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर जानकारी लें।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ किसानों का नाम लाभार्थी लिस्ट में शामिल होने के बाद भी उनके खाते में 19वीं किस्त के पैसे नहीं पहुंचे हैं। अगर आप भी उनसे में है तो आप ईमेल आईडी (pmkisan-ict@gov.in) पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526, 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं। यहां आपको सही जानकारी दी जाएगी।
कहीं ये गलतियां तो नहीं हुई
बताया जा रहा है कि पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करते वक्त अगर किसान बैंक खाता, आधार नंबर की जानकारी सही नहीं भरते हैं, तो उनके पैसे अटक सकते हैं। इसलिए अपने द्वारा भरी गई सभी जानकारी की ठीक से देख लें और अगर गलती तो है pmkisan.gov.in पर जरूर विजिट करें।













