Opium Cultivation: हरियाणा में रोहतक के बाद अब इस यूनिवर्सिटी में भी मिली अफीम की खेती, जांच में जुटी पुलिस

Opium Cultivation: हरियाणा में रोहतक की डीएलसी सुपवा के बाद सोनीपत के राई एजुकेशन सिटी स्थित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी आफ डिजाइन के कैंपस में अफीम की खेती किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। क्राइम यूनिट ने गुप्त सूचना के ...

Opium Cultivation: हरियाणा में रोहतक की डीएलसी सुपवा के बाद सोनीपत के राई एजुकेशन सिटी स्थित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी आफ डिजाइन के कैंपस में अफीम की खेती किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

क्राइम यूनिट ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अफीम के 400 पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने यूनिवर्सिटी के माली संतलाल को गिरफ्तार किया है। उसका कोर्ट से 3 दिन का रिमांड मिला है।

दोनों यूनिवर्सिटी के बीच लिंक तलाश रही है पुलिस

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि वर्ल्ड यूनिवर्सिटी आफ डिजाइन के कैंपस में उगे अफीम के पौधों से कई बार अफीम भी निकाली जा चुकी है। टीम को कैंपस के अलग-अलग हिस्सों में अफीम के पौधे मिले हैं।

इस संबंध में यूनिवर्सिटी प्रबंधन से जानकारी जुटाई, तो पता चला कि यूनिवर्सिटी में संतलाल 9 साल से माली का काम कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने माली संतलाल को गिरफ्तार कर लिया।

उसे 3 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। रोहतक की डीएलसी सुपवा और सोनीपत की वर्ल्ड यूनिवर्सिटी आफ डिजाइन दोनों ही क्रिएटिव आर्ट यूनिवर्सिटी हैं। ऐसे में पुलिस दोनों के बीच लिंक की तलाश कर रही है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

डेढ़ से 2 महीने के हैं पौधे

पुलिस का कहना है कि पौधों की लंबाई करीब 4 फुट है। ऐसे में प्रतीत हो रहा है, ये पौधे डेढ़ से दो महीने पहले ही उगाए गए हैं। पुलिस का ये भी कहना है कि अफीम के पौधों की शुरुआती चरण में पहचान नहीं होती।

ऐसे में अब जब इन पर डोडे आते हैं, तो मामले की सूचना पुलिस तक भी पहुंची। जिसके बाद पुलिस यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंची और पौधों को कटवाते हुए उनका वजन कराया, जो करीब 40 किलो के करीब था।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author