महिला यात्री को नहीं दी टॉयलेट की चाबी , दो स्टेशन मास्टर के खिलाफ केस दर्ज

रेवाड़ी रेलवे पुलिस ने रेवाड़ी जंक्शन के दो स्टेशन मास्टर के खिलाफ महिला से अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. दिल्ली की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि ...

रेवाड़ी रेलवे पुलिस ने रेवाड़ी जंक्शन के दो स्टेशन मास्टर के खिलाफ महिला से अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. दिल्ली की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि वो एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रेवाड़ी आई थी. उसे रेवाड़ी स्टेशन के पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करना था लेकिन उसपर ताला लटका हुआ था.

उसे रेलवे एक कर्मचारी ने बताया की टॉयलेट की चाबी स्टेशन मास्टर के पास है. जिससे महिला ने चाबी मांगी लेकिन स्टेशन मास्टर ने महिला के साथ अभद्रता की और धक्कामुक्की की. महिला का आरोप है कि जब उसने कहा कि वो पत्रकार है तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई. महिला की शिकायत पर रेलवे पुलिस ने दो स्टेशन मास्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 509 एवं 506 के तहत एफआईआर दर्ज की है और मामले की जाँच की जा रही है.

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

 

आपको बता दें कि रेवाड़ी जंक्शन पर पब्लिक टॉयलेट पर अक्सर ताले लटके रहते है. कुछ टॉयलेट रेलवे ने प्राइवेट ठेकेदार को दिए हुए है. जो पब्लिक से एक निर्धारित फ़ीस वसूल करते है.  रेवाड़ी जंक्शन पर टॉयलेट पर ताले लटके रहने की शिकायत पहले कई बार यात्री कर चुके है. डेमो ट्रेन के टॉयलेट पर ताले लटके होने की खबरें कई बार सामने आई है. लेकिन इस बार रेलवे कर्मचारियों ने महिला यात्री से चाबी ना देकर और अभद्रता करके आफत मोल ले ली है.

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

About the Author