Employment fair 2026: महेंद्रगढ़ में 10 फरवरी को मेगा रोजगार मेला, 10वीं से स्नातकोत्तर तक युवाओं को मौका

Employment fair 2026 : हरियाणा के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। मंडल रोजगार कार्यालय गुरुग्राम और केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 10 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में मंडल ...

Employment fair 2026 : हरियाणा के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। मंडल रोजगार कार्यालय गुरुग्राम और केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 10 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में मंडल स्तरीय मेगा रोजगार मेले (Employment fair 2026 ) का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले की अध्यक्षता हरियाणा युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग के राज्यमंत्री गौरव गौतम करेंगे।

इस मेगा रोजगार मेले में 30 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी, जो विभिन्न पदों के लिए मौके पर ही चयन प्रक्रिया आयोजित करेंगी।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

सहायक जिला रोजगार अधिकारी दिनेश तंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक (बीए, बीकॉम, बीएससी, बीटेक, बीसीए, बीबीए, बीफार्मा आदि), स्नातकोत्तर (MA,M.COM, MSc, M.Tec, MBA, MCA, M Pharma आदि) तथा डिप्लोमा पास बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, शैक्षणिक दस्तावेज और अपडेटेड रिज्यूम साथ लेकर रोजगार मेले में पहुंचें, ताकि मौके पर इंटरव्यू देकर नौकरी प्राप्त की जा सके।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

उन्होंने यह भी बताया कि जिन अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण नहीं है, वे पहले hrex.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं या जिला रोजगार कार्यालय में जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। पंजीकरण के बाद ही मेले में भाग लिया जा सकेगा।

यह रोजगार मेला युवाओं के लिए निजी कंपनियों में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज

About the Author