राष्ट्रीय
Trains canceled: ट्रैफिक ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें रहेगी कैंसिल और रीशड्यूल, देखें लिस्ट
Trains canceled: यात्रीगण कृपया घर से निकलने से पहले ध्यान दे, अजमेर मण्डल के मदार पालनपुर रेलखण्ड पर चित्रासणी -करजोदा स्टेशनों के मध्य ब्रिज के काम के चलते कई ट्रेनें कैंसिल और रीशड्यूल रहेगी।

Trains canceled: उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मण्डल के मदार पालनपुर रेलखण्ड पर चित्रासणी -करजोदा स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 857 पर आरसीसी बॉक्स डालने हेतु ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी। देखें विस्तार से…
रद्द रेलसेवाएं (Trains canceled) (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- ट्रेन संख्या 14821. जोधपुर साबरमती रेलसेवा दिनांक 13.06.23 को रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 14822. साबरमती – जोधपुर रेलसेवा दिनाक 14.06.23 को रद्द रहेगी।
रीशड्यूल रेलसेवाएं
- ट्रेन संख्या 11089 भगत की कोठी-पुणे रेलसेवा दिनांक 13.06.23 को भगत की कोठी स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।