LPG Helpline Number जारी: गैस से जुड़ी शिकायत अब करें सीधे फोन पर, जानिए पूरा प्रोसेस

LPG Helpline Number जारी: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला में घरेलू LPG  की सप्लाई सामान्य रूप से जारी है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा गैस सिलिंडरों से संबंधित शिकायतों को त्वरित निवारण करवाया जा रहा है। इसके ...

LPG Helpline Number जारी: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला में घरेलू LPG  की सप्लाई सामान्य रूप से जारी है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा गैस सिलिंडरों से संबंधित शिकायतों को त्वरित निवारण करवाया जा रहा है। इसके साथ गैस की कालाबाजारी और अवैध रेफिल्लिंग को लेकर विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नितीश कुमार सिंगला ने बताया कि जिला में उपभोक्ता को गैस सिलेंडर के लिए एजेंसियों पर लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं है। निर्धारित समय उपरांत गैस बुकिंग होने के बाद गैस एजेंसी द्वारा घरों में ही सिलेंडर की सप्लाई करवाई जा रही है।

Haryana 12th Board Topper 2026: Rewari's daughter Deepika tops Haryana Board, honoured by Health Minister
Haryana 12th Board Topper 2026: रेवाड़ी की बेटी दीपिका ने हरियाणा बोर्ड में किया टॉप, स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित

उन्होंने बताया कि जिला में उपभोक्ता LPG  से संबंधित शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 01274-225214 पर कार्यदिवस पर सुबह 10 से सायं 4 बजे तक दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा जिला में कहीं भी गैस की कालाबाजारी और अवैध रेफिल्लिंग की सूचना नागरिक हेल्पलाइन नंबर पर दें। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान संबंधित अधिकारियों के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जिला रेवाड़ी को प्रतिदिन 200 वाणिज्यिक (कमर्शियल) एलपीजी सिलेंडरों का कोटा आवंटित किया गया है। इन सिलेंडरों का वितरण अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान(छात्रावास) और विवाह(विशेषकर बेटियों के विवाह के मामलों में) प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इन श्रेणियों में आने वाले इच्छुक संस्थान/व्यक्ति निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं, जिसके उपरांत उपलब्धता एवं प्राथमिकता के आधार पर LPG  सिलेंडर आवंटित किए जाएंगे।

Dharuhera Municipal Election Result 2026: BJP candidate Ajay Jangra became the chairman
Dharuhera Municipal Election Result 2026: BJP प्रत्याशी अजय जांगड़ा बने चेयरमैन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ने आम जनता से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर न जाएं तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता की सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर दें।

Rewari Nagar Parishad Election Result 2026: BJP's Vinita Peepal wins big
Rewari Nagar Parishad Election Result 2026: BJP की विनीता पीपल की बड़ी जीत, कांग्रेस की निहारिका को हराया
About the Author