ITR filing: जल्द करें ITR दाखिल आज है अंतिम दिन, घर बैठे करें ITR फाइल
ITR filing: आयकर (IT) विभाग ने ITR फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 तय की थी, जिसका आज अंतिम दिन है। अगर कोई रिटर्न फाइल नही करता है तो उसे धारा 234फ के तहत जुर्माने के रूप में 5 हजार रुपये का विलंब शुल्क देना पड़ सकता है।

ITR filing: वर्ष 2023-2024 के लिए आईटी विभाग द्वारा इनकम आईटीआर दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। जानकारी के लिए बता दे कि इस बार ITR दाखिल करने कि अंतिम तिथि मे कोई बदलाव नही किया गया है। ऐसे में आज रात 12 बजे तक रिटर्न फाइल करने का ही समय शेष बचा है। आप ई-फाइलिंग पोर्टल- https://eportal.incometax.gov.in/ पर जाकर अपना आईटीआर भर सकते हैं।
ITR filing करने की प्रक्रिया
फाइलिंग प्रक्रिया शुरू करने के लिए किसी व्यक्ति के पास आयकर पोर्टल पर अकाउंट होना चाहिए। जब आप अपने अकाउंट में लॉग इन कर लें तो ई-फाइल ऑप्शन पर जाएं, जहां से इनकम टैक्स रिटर्न ऑप्शन को चुनें। यहां से आप अपना आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए आयकर पोर्टल पर बताए गई प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं। यदि आपको आयकर रिटर्न दाखिल करते समय किसी सहायता की आवश्यकता है, तो आप आयकर हेल्पडेस्क एजेंट, चैटबॉट से मदद ले सकते हैं, जो निशुल्क है।