सड़क में गड्ढे और बेसहारा पशु लोगों के लिए बने आफत , देखें क्या बोले रेवाड़ी डीसी

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि उन्होंने नगर परिषद् . हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण . पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई के अधिकारियों को दो दिनों में गड्ढों को भरने के निर्देश दिए है. ताकि सड़क में गड्ढों के कारण हादसे ना ...

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि उन्होंने नगर परिषद् . हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण . पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई के अधिकारियों को दो दिनों में गड्ढों को भरने के निर्देश दिए है. ताकि सड़क में गड्ढों के कारण हादसे ना हो. डीसी ने कहा कि सड़क का अच्छा रखना जनता की भी जिम्मेवारी है. इसलिए लोग सड़क पर खुले में पानी ना छोड़े और जो खोले में पानी छोड़ेंगे इनके चालान किये जाने के निर्देश दिए गए है.

 

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

बेसहारा पशु लोगों के लिए बने आफत

inspection DC

आपको बता दें कि रेवाड़ी शहर के आलावा पुरे जिले में बेसहारा पशुओं की समस्या बनी हुई है. रोजाना ऐसी तस्वीरे सामने आती है. जब बेसहारा पशु लोगों को चोटिल कर देते है या वाहनों को नुकसान पहुंचाते है. आज भी दो ऐसे सीसीटीवी फुटेज सामने आये है. जो तस्वीर बयां कर रही है कि हालात कैसे है. एक वीडियो गाँव जलियावास से सामने आई जहाँ दो सांड ने बाइक सवार को रौंद दिया. जबकि दूसरी तस्वीर शहर के सेक्टर चार से सामने आई है. जहाँ दो सांड ने लड़ते लड़ते तीन गाड़ियों को नुकसान पहुँचाया है.

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

बेसहारा पशुओं के लिए बना रहे योजना – डीसी

बेसहारा पशुओं को गौ शाला या नंदीशाला भेजे जाने की महीनों से बाते की जा रही है. बार बार इस बारे में बैठके हो चुकी है. जिसमें शहरी क्षेत्र में नगर परिषद् और नगर पालिका और ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत विभाग और पशु पालन विभाग की जिम्मेवारी तय की गई थी. लेकिन धरातल पर हालात नहीं बदले है. डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा है कि मामला उनके संज्ञान में है. इसके लिए वो एक योजना बना रहे है. ताकि बेसहारा पशुओं को उनके निर्धारित स्थान पर भेजा जा सके और लोगों को भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ें.

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

About the Author