HBSE Update: हरियाणा बोर्ड की उतरपुस्तकिताओं के जांच के लिए विशेष तैयार, इस बार ये होगा पूरा फॉर्मेट

HBSE Update: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई गई सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी की वार्षिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के अंकन का कार्य प्रदेशभर में सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से शुरू हो गया है। बोर्ड अध्यक्ष प्रो०(डॉ०) पवन कुमार ...

Google
GOOGLE PROFILE Follow us on Google
Follow ›

HBSE Update: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई गई सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी की वार्षिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के अंकन का कार्य प्रदेशभर में सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से शुरू हो गया है।

बोर्ड अध्यक्ष प्रो०(डॉ०) पवन कुमार द्वारा जिला-पंचकूला के अंकन केन्द्र श्री जैनेंद्र गुरूकूल.व.मा.वि., सैक्टर-01(पंचकूला) का निरीक्षण किया गया तथा अंकन कार्य से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, जहां अंकन कार्य निर्बाध व सुचारू रूप से चल रहा था।

delhi jaipur highway par hadsa
रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा !

बोर्ड सचिव डॉ० मुनीश नागपाल के उडऩदस्ते द्वारा उप-मण्डल सफीदों के अंकन केन्द्र न्यू.बी.एस.एम.एस.एस.विद्यालय,रामपुरा(सफीदों) तथा जिला-पानीपत के अंकन केन्द्र एस.डी.व.मा.वि. व आर्य.क.व.मा.वि., पानीपत का औचक निरीक्षण किया गया।

उन्होंने अंकन केन्द्रों पर अंकन कार्य से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया, किसी भी केन्द्र पर किसी भी प्रकार की खामी नहीं पाई गई।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

सभी परीक्षकों को अंकन संबंधी कार्य का समय पर निपटान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देंश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षक परीक्षार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं के अंकन कार्य को पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता से करें तथा निर्धारित समय व मानक अनुसार ही कार्य का निपटान करें।

उन्होंने आगे बताया कि इसके अतिरिक्त बोर्ड उप-सचिव के उडऩदस्ते द्वारा उप-मण्डल तोशाम के अंकन केन्द्र आरोही मॉडल व.मा.वि., तोशाम का निरीक्षण किया जहां अंकन कार्य सुव्यवस्थित ढंग़ से चल रहा था।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

About the Author