Haryana Weather Update: हरियाणा में कल रात कई जिलों में आंधी से पेड़ टूटे, इन जिलों में बारिश के आसार

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार शाम को नारनौल क्षेत्र में रात को तेज आंधी आई। इससे पहले कई गांवों में ओलावृष्टि हुई। आंधी का असर महेंद्रगढ़, झज्जर के साथ लगते जिलों पर हुआ। ...

रेवाड़ी की हर अपडेट के लिए जुड़ें (@rewariupdate):

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार शाम को नारनौल क्षेत्र में रात को तेज आंधी आई। इससे पहले कई गांवों में ओलावृष्टि हुई। आंधी का असर महेंद्रगढ़, झज्जर के साथ लगते जिलों पर हुआ।

मौसम विभाग ने रात को 2 बार विभिन्न जिलों के लिए आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया। कुछ क्षेत्र में आंधी और बारिश होने की सूचना है। आज गुरुवार को बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है।

इस बदले मौसम ने किसानों को डरा दिया है। गेहूं की कटाई और कढ़ाई का काम चल रहा है। ऐसे में आंधी और बारिश फसल को नुकसान पहुंचा सकती है। तापमान 40 डिग्री के पार जाने के साथ ही गर्मी और लू लोगों के पसीने छुड़ा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को हिसार प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां का तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में 0.5 की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयई है। साथ ही प्रदेश का तापमान समान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल के लिए  348 करोड़ का बजी मंजूर  
रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल के लिए  348 करोड़ का बजी मंजूर  

14 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील
मौसम वैज्ञानिक मदनलाल खिचड़ ने कहा कि पिछले 3 से 4 दिनों से हवाएं चल रही है। लेकिन तापमान लगातार बढ़ रहा है। पहले यह तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था, अब वह 41 डिग्री सेल्सियल तक पहुंच गया है। लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। जो तापमान 10 से 15 अप्रैल के बीच तापमान होता है, वह 4-5 दिन पहले ही आ गया।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव नहीं था और बादलवाई नहीं थी। लेकिन 9 अप्रैल रात से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ। उत्तरी और पश्चिमी हवाएं होगीं, जो पहाड़ों की तरफ से चलेगी। जिससे 3-4 डिग्री तापमान में गिरावट की संभावना है। वहीं 14 अप्रैल के बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी।

हीटवेव से बरते सावधानी
भिवानी CMO डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि हीटवेव से बचने के लिए शरीर में पानी की कमी ना होने दें। वहीं गर्मी में बाहर ना निकलें, खासकर दोपहर के समय। क्योंकि लू की चपेट में आने से हेल्थ से स्वास्थय बिगड़ सकता है।

लू लगने के लक्षण

Rewari News
Rewari News : नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की कैद और 20 हजार रुपये का जुर्माना।

जीभ का सूखना
बीपी का कम होना
शरीर का तापमान बढ़ना
गंभीर स्थिति में दौरे हो सकते हैं और बेहोश हो सकते हैं

लू से बचाव
शरीर में पानी की कमी ना होने दें। इसके चलते तरल पदार्थ जैसे पानी, लस्सी, शिकंजी, नमक-चीना का घोल, जूस आदि का सेवन करें।

गर्मी में दोपहर के समय घर से बाहर ना निकलें। ज्यादा जरूरी होने पर सावधानीपूर्वक बाहर जाएं। बाहर जाते समय शरीर को कपड़े से ढककर रखें। खाली पेट ना रहें और हल्के रंग के ढीले व सूती कपड़े पहनें।

24 घंटे में बदला तापमान
हरियाणा में बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी चंडीगढ़ में 1.6 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। जिसके बाद चंडीगढ़ का तापमान 38.7 पहुंच गया। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट सिरसा के कैनाल कॉलोनी विलेज ओटू में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की। जिसके बाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने रेवाड़ी अमृत फार्मेसी का उद्घाटन किया
डॉक्टर की नियत में खोट है ! आरती राव को ये क्यों कहना पड़ा, देखें

 

About the Author