Haryana Weather Update: हरियाणा के 9 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, 48 डिग्री पार पहुंच सकता है पारा

Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरु कर दिया है। इस गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग ने आज 13 जून को 9 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी ...

Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरु कर दिया है। इस गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग ने आज 13 जून को 9 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने 13 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं 7 जिलों फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, मेवात, जींद, पानीपत व सोनीपत) में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि 6 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल व करनाल में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

वहीं 14 जून को हरियाणा के 9 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी) में हीटवेव का ओरेंज अलर्ट है। वहीं 13 जिलों (गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल, पानीपत व सोनीपत) में यलो अलर्ट है।

बारिश का पूर्वानुमान

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

मौसम विभाग के मुताबिक 13 जून को तीन जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25 प्रतिशत बारिश के आसार है। 14 जून को प्रदेश के 6 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल और करनाल में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है।

15 जून को 11 जिलों पलवल, मेवात, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकुला और अंबाला में 25 फीसदी तक बारिश की संभावना है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

 

About the Author