Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी-तूफान की चेतवानी, दो दिन बाद झमाझम बारिश की संभावना

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। राजस्थान से सटे इलाकों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आज रविवार को पूरे हरियाणा में ...

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। राजस्थान से सटे इलाकों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है।

मौसम विभाग ने आज रविवार को पूरे हरियाणा में गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है। गमी के साथ आज तेज हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। हरियाणा के उत्तरी इलाकों खासकर चंडीगढ़, पंचकूला, अबांला, यमुनानगर और करनाल में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेगीं।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

इसके अलावा बाकी प्रदेश में लू का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने हरियाणा में 15 जून की रात से मौसम में बदलाव के साथ गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

19 जून से प्री मानसून आ सकता है : एचएयू
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ का कहना है कि हरियाणा में 18 जून को मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील होने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में हवाओं में बदलाव और आंशिक बादलवाई आने और धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
About the Author