Haryana PPP: हरियाणा में कटेंगे इन लोगों के परिवार पहचान पत्र, सरकार ने बदल दिए नियम

Haryana: अगर आप भी हरियाणा राज्य में रहते हैं और अपना परिवार पहचान पत्र बनवा चुके हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास होने वाली है। जैसा कि आप जानते हैं कि पिछले कुछ समय से सरकार की ओर ...

Haryana: अगर आप भी हरियाणा राज्य में रहते हैं और अपना परिवार पहचान पत्र बनवा चुके हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास होने वाली है। जैसा कि आप जानते हैं कि पिछले कुछ समय से सरकार की ओर से परिवार पहचान पत्र से जुड़े नियमों में कुछ बड़े बदलाव किए जा रहे हैं, हाल ही में एक नया बदलाव भी किया गया है।

पीपीपी से जुड़ी योजनाओं में आएगी पारदर्शिता

हरियाणा सरकार की ओर से परिवार पहचान पत्र (PPP) के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है, इस कदम को उठाने का मुख्य उद्देश्य राज्य की योजनाओं के प्रशासन और संचालन में पारदर्शिता लाना है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

अब परिवार पहचान पत्र केवल उन्हीं परिवार के सदस्यों का बनेगा जो राज्य में रहते हैं। अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से राज्य से बाहर रह रहा है या किसी सदस्य का निधन हो गया है, तो उसका परिवार पहचान पत्र रद्द कर दिया जाएगा।

वास्तविक डेटा का इस्तेमाल

हरियाणा सरकार की ओर से उठाया गया यह बड़ा कदम परिवार पहचान पत्र के वास्तविक डेटा के लिए उठाया गया है, जो इस योजना में भी दिखाई देगा। परिवार पहचान पत्र का डाटा निजी या गैर-सरकारी एजेंसियों के साथ साझा करने पर भी अब रोक लगा दी गई है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

परिवार पहचान पत्र में बड़े बदलाव

अगर परिवार का मुखिया किसी व्यक्ति को परिवार पहचान पत्र से बाहर करने का अनुरोध करता है, तो उसका परिवार पहचान पत्र भी रद्द कर दिया जाएगा।

कुछ समय पहले परिवार पहचान पत्र से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव किए गए थे। इस दौरान 2 नए विकल्प शामिल किए गए, जिसमें पहला विकल्प गृहिणी महिलाओं के लिए और दूसरा विकल्प बेरोजगार युवाओं के लिए था।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author