Haryana news : हरियाणा में वन विभाग के दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने की थी छापेमारी

Haryana news : हरियाणा में एसीबी अम्बाला की टीम ने आरोपी जयपाल पंनसालियां, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वन विभाग कैथल को शिकायतकर्ता से 6,000/-रू. नकद राशी बतौर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों व सह आरोपी हरदीप, गार्ड वन विभाग कैथल को किया ...

Haryana news : हरियाणा में एसीबी अम्बाला की टीम ने आरोपी जयपाल पंनसालियां, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वन विभाग कैथल को शिकायतकर्ता से 6,000/-रू. नकद राशी बतौर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों व सह आरोपी हरदीप, गार्ड वन विभाग कैथल को किया गिरफ्तार किया है तथा इस सम्बन्ध में आरोपियो के विरूद्व अभियोग संख्या 14 दिनंाक 3.4.2025, धारा 7, 7ए पी.सी.एक्ट 1988 व 308(2) बी.एन.एस. 2023 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला में दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने ए.सी.बी. अम्बाला को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि दिनांक 23.3.2025 को उसकी पत्नी गांव की अन्य औरतो के साथ हांसी बुटाना लिंक नहर, करोडा पर सुखी झाडियों की लकड़ियां लेने गई थी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

दिनंाक 1.4.2025 को उसके मोबाईल फोन पर जयपाल पंनसालिया, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वन विभाग कैथल के मोबाईल फोन से फोन आया। जयपाल उपरोक्त व हरदीप गार्ड, वन विभाग कैथल द्वारा उसको नोटिस का भय दिखाकर प्रत्येक महिला के नाम से 3000/3000 कुल 12,000/-रू. नकद बतौर रिश्वत राशी की मांग की गई।

एसीबी अम्बाला द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्यवाही करते हुये आरोपी जयपाल पंनसालिया उपरोक्त को शिकातयकर्ता से 6,000/-रू. नकद राशी लेते रंगे हाथो गांव करोडा के नजदीक माईनर व सह आरोपी हरदीप गार्ड उपरोक्त को उसके निवास स्थान जाट कालोनी, कैथल से गिरफ्तार किया गया।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author