Haryana News: हरियाणा सरकार प्रदेश में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के दिशा में कार्य कर रही है। सरकार ने दो शहरों में फिल्म सिटी बनाने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसल से स्थानीय कलाकारों को फायदा होगा। साथ ही अन्य लोगों के लिए रोजगार के भी अवसर पैदा।
इन शहरों में बनेगी फिल्म सिटी
जानकारी के मुताबिक शुरुआत में पंचकूला को पिंजौर में 100 एकड़ जमीन पर फिल्म सिटी बनाई जाएगी। इसके अलावा गुरुग्राम में भी फिल्म सिटी बनाने का फैसला लिया है। प्रदेश में फिल्म सिटी बनने से नए कलाकारों को मौका मिलेगा। प्रदेश में पिंजौर और गुरुग्राम में फिल्म सिटी बनाने को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी पहले ही ऐलान कर चुके हैं। इस संबंध में सरकार ने फिल्म प्रमोशन बोर्ड का गठन किया है, जो इस दिशा में काम करेगा।
फिल्म मेकिंग कोर्स होंगे शुरू
सीएम ने कहा था कि हरियाणा की सभी यूनिवर्सिटी में फिल्म मेकिंग कोर्स शुरू किए जाएंगे और इसकी जिम्मेदारी दाद लखमीचंद दादा लखमीचंद यूनिवर्सिटी ऑफ परफार्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (SUPVA) को सौंपी जाएगी। इसके अलावा, फिल्म सब्सिडी से जुड़े पैंडिंग आवेदनों का 30 दिन में भुगतान किया जाएगा।








