Haryana News: सीएम सैनी ने जटेला धाम में 225 बिस्तर वाले आधुनिक अस्पताल का किया शिलान्यास

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज झज्जर के गांव माजरा (दुबलधन) स्थित जटेला धाम में स्वामी नितानंद जी के 225वें निर्वाण दिवस के अवसर पर 225 बिस्तर वाले आधुनिक अस्पताल का शिलान्यास और स्वामी नितानंद ...

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज झज्जर के गांव माजरा (दुबलधन) स्थित जटेला धाम में स्वामी नितानंद जी के 225वें निर्वाण दिवस के अवसर पर 225 बिस्तर वाले आधुनिक अस्पताल का शिलान्यास और स्वामी नितानंद आश्रम गौशाला का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल के लिए अपने ऐच्छिक कोष से 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा व श्री कृष्ण कुमार बेदी ने भी अपने ऐच्छिक कोष से 11-11 लाख रुपये देने की घोषणा की।

श्री नायब सिंह सैनी ने पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के दिन जटेला धाम श्रद्धा, सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प का अद्भुत त्रिवेणी संगम का साक्षी बना है। स्वामी नितानंद जी का यह धाम आध्यात्मिक चेतना से जोड़ता है। जटेला धाम की यह पवित्र तपोभूमि संतों के आशीर्वाद से आध्यात्मिक केंद्र के रूप में पहचान स्थापित कर रही है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब संत मार्गदर्शन करते हैं तो समाज सही दिशा में चलता है और कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता। संत नितानंद जैसे महान संतों की बदौलत ही मजबूत भारत हमें मिला है। उन्होंने कहा कि स्वामी नितानंद महाराज जी के जीवन मूल्यों को धारण करते हुए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। स्वामी नितानंद मिशन फाउंडेशन समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के मिशन में निरंतर कार्य कर रहा है।

मानवता की सेवा का मंदिर बनेगा चिकित्सा संस्थान

मुख्यमंत्री ने चिकित्सा संस्थान के प्रथम चरण के निर्माण का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह चिकित्सा संस्थान केवल सीमेंट-कंकरीट की इमारत नहीं बल्कि मानवता की सेवा का एक मंदिर है। इस संस्थान के बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा सुविधा मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित होने वाले इस संस्थान से झज्जर ही नहीं बल्कि साथ लगते क्षेत्रों को भी स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का जो मंत्र दिया है, हम उस पर चलते हुए एक आत्मनिर्भर और सशक्त हरियाणा का निर्माण कर रहे हैं। सरकार ने गरीबों के इलाज के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। सरकार द्वारा गरीबों के उपचार के लिए चिरायु योजना, आयुष्मान भारत योजना, सरकारी अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस सुविधा, निरोगी हरियाणा योजना, मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजनाएं सहित अनेक योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनका आमजन को लाभ मिल रहा है। सरकार द्वारा इस वित्त वर्ष में स्वास्थ्य क्षेत्र का बजट 10,159 करोड़ किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां हेपेटाइटिस -सी व बी की दवाइयां मुफ्त उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके अलावा हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान समय में प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 15 हो गई है। उन्होंने कहा कि झज्जर जिले के बाढ़सा में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान खोला गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चिकित्सा सुविधाओं को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। प्रदेश में कुल एक करोड़ 33 लाख चिरायु कार्ड बनाए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर इस धाम द्वारा लगभग 82,125 पौधारोपण करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भी पर्यावरण को लेकर बेहद सजग है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत पहले चरण में हरियाणा में लक्ष्य से अधिक 1 करोड़ 87 लाख पौधे लगाए गए हैं। दूसरे चरण में 1 करोड़ 82 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

वीरांगनाओं ने मुख्यमंत्री को भेंट किया सिंदूर का पौधा

कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में वीरांगनाएं भी पहुंची और राष्ट्र के प्रति अटूट प्रेम को प्रदर्शित करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को सिंदूर का पौधा भेंट किया। उन्होंने कहा कि झज्जर का यह क्षेत्र वीर सैनिकों का इलाका है। यहां के लोगों में देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी है और क्षेत्र के सैनिक सरहदों पर तैनात हैं।

About the Author