Haryana Lado Laxmi Yojana:  महिलाएं तुरंत कर लें यह काम, वरना खाते में नहीं आएंगे 2100 रुपये

Haryana Lado Laxmi Yojana:  हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने बजट में लाडो लक्ष्मी योजना का ऐलान कर दिया है। इस योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं के खाते में हर महीने 2,100 रुपये भेजे जाएंगे। इसके लिए सीएम नायब ...

Haryana Lado Laxmi Yojana:  हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने बजट में लाडो लक्ष्मी योजना का ऐलान कर दिया है। इस योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं के खाते में हर महीने 2,100 रुपये भेजे जाएंगे।

इसके लिए सीएम नायब सिंह सैनी ने 5000 करोड़ रुपये के प्रावधान की घोषणा भी कर दी है। इस घोषणा के बाद से Lado Laxmi Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, Lado Laxmi Yojana से प्रदेश की करीब 50 लाख महिलाओं को सीधे तौर पर फायदा मिल सकेगा और उनके हर महीने 2100 रुपये आने से वे खुद को आर्थिक रूप से मजबूत महसूस करेगा। कहा जा रहा है कि Lado Laxmi Yojana का रजिस्ट्रेशन भी सरकार की अन्य योजनाओं की तरह ही ऑनलाइन ही भरे जाएंगे।

अभी तक हरियाणा में अधिकतर सेवाओं और योजनाओं के लिए अंत्योदय सरल पोर्टल (Antyodaya Saral Portal) के माध्यम से ही आवेदन फॉर्म भरे जाते हैं। Lado Laxmi Yojana के लिए भी सैनी सरकार इसी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भरवा सकती है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

Antyodaya Saral Portal पर आप कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

आप सबसे पहले अंत्योदय सरल पोर्टल की आधिकारी वेबसाइट (https://saralharyana.gov.in) पर जाएं।

-अब आपको होम पेज पर दाई ओर New User? Register Here का ऑप्शन दिखाई देगा।

-उस ऑप्शन पर क्लिक करें। आपके पास नया फॉर्म खुल जाएगा।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

-इस ऑनलाइन फॉर्म में अब आप अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और नया पासवर्ड दर्ज करें।

-यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि पासवर्ड कम से कम 9 कैरेक्टर का होना चाहिए। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आप काफी देर तक परेशान रहेंगे और आपका पासवर्ड भी नहीं बनेगा।

-पासवर्ड के लिए आप 1 Special Character, कोई भी 1 नंबर डिटी, 1 Small Case, 1 Upper Case होना जरूरी है। ऐसा करने पर आप आसानी से अपना पासवर्ड बना सकेंगे।

-अब आप अपना राज्य (Haryana) सिलेक्टर करें और Captcha Code लिखकर अपने फॉर्म को Submit कर दें।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

अगर आप चाहे तो रजिस्ट्रेशन के लिए सरकार के आगामी आदेश का इंतजार भी कर सकती हैं। सरकार के आदेश जारी होने के बाद ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीद है कि इस महीने के आखिर तक Lado Laxmi Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो सकते हैं।

About the Author