हरियाणा सरकार ने लांच किया कलाकार पंजीकरण पोर्टल

हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा शुरू किए गए http://artistregistration.artandculturalaffairshry.gov.in/ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। जिला के विभिन्न विधाओं से संबंधित आर्टिस्ट 31 जुलाई, 2022 तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए परिवार ...

हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा शुरू किए गए http://artistregistration.artandculturalaffairshry.gov.in/ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। जिला के विभिन्न विधाओं से संबंधित आर्टिस्ट 31 जुलाई, 2022 तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है।

 

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने कलाकार पंजीकरण पोर्टल बारे जानकारी देते हुए बताया कि इस पोर्टल पर कलाकार स्वयं पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर कलाकार को केवल एक ही बार पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण करवाने वाले कलाकारों को आजीविका का मौका मिलेगा। उन्होंने जिला रेवाड़ी के कलाकारों से आह्वान किया है कि वे इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाकर सरकार की इस नई पहल का लाभ उठाएं। कलाकार पंजीकरण पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन का कार्य पहली जून से आरंभ हो चुका है।

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

डीआईपीआरओ ने बताया कि कलाकारों की कला को नई पहचान और विलुप्त होती कलाओं के संरक्षण में हरियाणा सरकार की यह पहल अनूठी है। कलाकार पंजीकरण पोर्टल बारे अधिक जानकारी के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा के दूरभाष नंबर 0172-2793896, 2793897 व 2793877 पर संपर्क कर सकते हैं।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

About the Author