Haryana Electricity News: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, 24 घंटे बिजली देने की तैयारी

Haryana Electricity News: हरियाणा के उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार हरियाणा बिजली वितरण निगमों द्वारा डेरा/ढ़ाणियों में रहने वाले उपभोक्ताओं के लिए 24 घंटे बिजली आपूर्ति हेतु ढांचागत संरचना को सुदृढ़ ...

Haryana Electricity News: हरियाणा के उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार हरियाणा बिजली वितरण निगमों द्वारा डेरा/ढ़ाणियों में रहने वाले उपभोक्ताओं के लिए 24 घंटे बिजली आपूर्ति हेतु ढांचागत संरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है।

इस योजना के अनुसार गांव की फिरनी के तीन किमी के दायरे में आने वाले डेरा/ढ़ाणियों को बिजली कनेक्शन (नजदीकी बिजली आपूर्ति फीडर से) बिजली निगमों द्वारा जारी किए जा रहे हैं।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

उत्तर हरियाणा बिजली निगम के प्रबंध निदेशक श्री अशोक कुमार मीणा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जहां लाइन की लंबाई फिरनी से 300 मीटर तक होगी वहां उपभोक्ता को केवल सर्विस कनेक्शन चार्ज ही देने होंगे तथा बाकि का खर्चा निगम द्वारा वहन किया जाएगा।

300 मीटर से अधिक दूरी पर कनेक्शन जारी करने में एलटी/एचटी लाइन की वास्तविक लागत का 50 प्रतिशत उपभोक्ताओं द्वारा वहन किया जाएगा और शेष 50 प्रतिशत निगम द्वारा वहन किया जाएगा। ट्रांसफॉर्मर की लागत निगम द्वारा वहन की जाएगी।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

उन्होंने बताया कि तीन किमी के दायरे में आने वाले डेरा/ढ़ाणियां जो कि कृषि फीडर से बिजली सप्लाई ले रहे हैं अगर गाँव के फीडर पर शिफ्ट होना चाहते हैं तो शिफ्टिंग का खर्चा जमा करना होगा। इसमें भी ट्रांसफार्मर की लागत निगम द्वारा वहन की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जहां डेरा/ढाणियों में मौजूदा बिजली कनेक्शन लकड़ी के खंभों या अस्थायी ढांचे का प्रयोग करके लगाए गए हैं, वहां बुनियादी ढांचा निगम द्वारा अपनी लागत पर लगाया जाएगा।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

हरियाणा राज्य के बिजली वितरण निगम प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को निरंतर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध हैं।

About the Author