Haryana: हरियाणा के इस शहर में बनेगा नया रिंग रोड, लोगों को ट्रैफिक से मिलेगी राहत

Haryana New Ring Road: हरियाणा के ऐतिहासिक और धार्मिक शहर कुरुक्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लंबे समय से ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या का सामना कर रहे शहर में अब रिंग रोड का ...

Haryana New Ring Road: हरियाणा के ऐतिहासिक और धार्मिक शहर कुरुक्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लंबे समय से ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या का सामना कर रहे शहर में अब रिंग रोड का निर्माण होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है, और अब जल्द ही इसकी डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जाएगी।

ट्रैफिक से मिलेगी राहत

A new ring road will be built in this city of Haryana

कुरुक्षेत्र शहर में अभी तक कोई बाईपास या रिंग रोड नहीं है। हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाला भारी वाहन यातायात शहर के बीच से होकर गुजरता है। इससे शहर में आए दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है और स्थानीय नागरिकों को काफी परेशानी होती है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

इस स्थिति को देखते हुए अब शहर के बाहरी हिस्से से रिंग रोड निकाली जाएगी, जिससे बाहरी ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा सकेगा।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

कुछ महीने पहले केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कुरुक्षेत्र का दौरा किया था। उन्होंने अपने दौरे के दौरान रिंग रोड परियोजना की घोषणा की थी। इसके बाद राज्य सरकार और केंद्र की एजेंसियों ने मिलकर इस पर तेजी से काम शुरू किया।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author