Hans Nagar Blast Rewari: BJP जिला अध्यक्ष ने DC से की मुलाकात, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Hans Nagar Blast Rewari: भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने उपायुक्त से पीड़ित परिवार के साथ की मुलाकात, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता की मांग रेवाड़ी के हंस नगर में हुए दर्दनाक विस्फोट में ...

Hans Nagar Blast Rewari: भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने उपायुक्त से पीड़ित परिवार के साथ की मुलाकात, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता की मांग

रेवाड़ी के हंस नगर में हुए दर्दनाक विस्फोट में पिता और पुत्री की दुखद मृत्यु के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, वार्ड-22 के पार्षद देवेंद्र शर्मा तथा पीड़ित परिवार के सदस्य उपायुक्त से मिले और घटना को लेकर अपनी प्रमुख मांगें उनके समक्ष रखीं।

Cyber ​​fraud of ₹4.39 lakh in Rewari by man posing as CBI officer; accused arrested.
रेवाड़ी में CBI अफसर बनकर ₹4.39 लाख की cyber fraud, आरोपी गिरफ्तार

डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि इस दुखद घटना की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए तथा जांच में जिस किसी की भी लापरवाही सामने आए, उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से हरसंभव आर्थिक एवं अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह करते हुए कहा कि इस कठिन समय में प्रशासन और सरकार को परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा होना चाहिए।

Rewari Cyber Alert: SP Hemendra Kumar Meena's stern warning: 10 essential measures to avoid cyber fraud.
Rewari Cyber Alert: एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा की बड़ी चेतावनी, साइबर ठगी से बचने के 10 जरूरी उपाय

इसके साथ ही हंस नगर के निवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कॉलोनी में सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों की जांच, संभावित जोखिमों का आकलन तथा भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी और स्थायी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई।

उपायुक्त ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से उपलब्ध सभी संभव सहायता प्रदान करने के आदेश दिए तथा आश्वासन दिया कि हंस नगर में आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे।

Rewari News: ₹27.22 crore sanctioned for 32 roads in Bawal.
Rewari News: बावल की 32 सड़कों के लिए ₹27.22 करोड़ मंजूर , MLA डॉ. कृष्ण कुमार ने दी जानकारी

About the Author