Haryana: हरियाणा में पुलिस कांस्टेबलों के लिए खुशखबरी, मनचाही जगह पर पोस्टिंग का मिलेगा मौका

Haryana news: हरियाणा पुलिस विभाग ने अपने कर्मचारियों के हित में एक अहम फैसला लेते हुए कांस्टेबलों को उनकी पसंद की जगह पर पोस्टिंग का अवसर देने का निर्णय लिया है। इसके लिए ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव का आयोजन किया जा ...

Haryana news: हरियाणा पुलिस विभाग ने अपने कर्मचारियों के हित में एक अहम फैसला लेते हुए कांस्टेबलों को उनकी पसंद की जगह पर पोस्टिंग का अवसर देने का निर्णय लिया है। इसके लिए ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है, जो 28 अगस्त से शुरू होकर 25 सितंबर 2025 तक चलेगी। इस दौरान कांस्टेबल निर्धारित पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

10 जिलों का चयन कर सकेंगे कांस्टेबल

Good news for police constables in Haryana

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, इच्छुक पुरुष और महिला कांस्टेबल अधिकतम 10 जिलों को अपने ट्रांसफर विकल्प के रूप में चुन सकेंगे। यदि कोई कांस्टेबल कम जिलों को चुनना चाहता है, तो उसे भी अनुमति दी गई है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने पलवल, नूंह, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पंचकूला सहित कुछ जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों को विशेष रूप से पत्र भेजा है।

Indian Army CEE 2026 Result: List of selected candidates released; candidates from 4 districts, including Rewari, can download their admit cards.
Indian Army CEE 2026 Result: चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, Rewari समेत 4 जिलों के अभ्यर्थी डाउनलोड करें Admit Card

ये पुलिसकर्मी नहीं होंगे पात्र

हालांकि, इस ट्रांसफर ड्राइव में सभी कांस्टेबल भाग नहीं ले सकेंगे। कुछ विभागों और विशेष ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को इससे बाहर रखा गया है, जिनमें एससीबी (Special Crime Branch), सीआईडी (Criminal Investigation Department), एसीबी (Anti Corruption Bureau), एचएसएनबी शामिल हैं। हालांकि, प्रशिक्षण संस्थानों में अस्थायी ड्यूटी कर रहे कांस्टेबल इस प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

आवेदन भरते समय कांस्टेबल को मौजूदा तैनाती यूनिट, जन्म तिथि, बेल्ट नंबर की जानकारियां पोर्टल पर दर्ज करनी होंगी। साथ ही उनके खिलाफ कोई विभागीय जांच या कार्रवाई लंबित नहीं होनी चाहिए।

PM Narendra Modi to flag off the country's first hydrogen train; virtual event in Rewari tomorrow.
देश की पहली Hydrogen Train को PM Narendra Modi दिखाएंगे हरी झंडी | Rewari में Virtual कार्यक्रम कल

अगर किसी जानकारी में गलती हो जाती है, तो उसे संशोधित (edit) करने का विकल्प भी पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा।

Char Dham Yatra 2026: Online registration, helicopter booking, and essential rules – complete information.
Char Dham Yatra 2026: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, हेलीकॉप्टर बुकिंग और जरूरी नियम, पूरी जानकारी
About the Author